{"_id":"65caa3ce30895c710b004604","slug":"58-year-old-man-commits-suicide-by-jumping-from-12th-floor-noida-news-c-1-gnd1002-1405765-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 12वीं मंजिल से कूदकर 58 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 12वीं मंजिल से कूदकर 58 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या
विज्ञापन
12वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
- सेक्टर-75 स्थित पंचशील प्रतिष्ठा की घटना, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-75 स्थित पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी की 12वीं मंजिल से कूदकर 58 वर्षीय शख्स ने आत्महत्या कर ली। सोमवार तड़के हुई घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक बीमार रहते थे।
दिल्ली स्थित इंडियन इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में काम करने वाले गौतम भट्टाचार्य प्रतिष्ठा सोसाइटी में पत्नी के साथ रहते थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो पति गौतम भट्टाचार्य कमरे में नहीं थे और कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। उन्होंने बालकनी में आकर देखा तो वह वहां भी नहीं थे। बाद में जब नीचे देखा तो उनका लहुलूहान शव नीचे पड़ा हुआ था। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि गौतम पहले से मानसिक रूप से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। पहले भी वह नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।