{"_id":"6ae4ae8e7b8694edbf0624c3","slug":"56-teams-from-across-the-country-will-gather-at-gbu-for-a-competition-involving-legal-arguments-noida-news-c-23-1-lko1064-110675-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीबीयू में जुटेंगी देशभर की 56 टीमें, न्यायिक दलीलों का होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीबीयू में जुटेंगी देशभर की 56 टीमें, न्यायिक दलीलों का होगा मुकाबला
विज्ञापन
- पांचवीं पीएन माथुर नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता आज से, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ करेंगे उद्घाटन
- न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह समापन समारोह में होंगे शामिल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शनिवार से देशभर के विधि विद्यार्थियों के बीच कानूनी दलीलों और तर्कों का मुकाबला होगा। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस की ओर से 31 अक्तूबर और एक नवंबर को पांचवीं पीएन माथुर नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों और विधि संस्थानों की 56 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में 159 से अधिक विद्यार्थी अपनी विधिक समझ, शोध क्षमता और बहस कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
31 अक्तूबर को उद्घाटन सत्र में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, एक नवंबर को समापन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह मुख्य अतिथि और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. प्रदीप राय विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रतियोगिता में टीमें काल्पनिक मामलों में न्यायालय की वास्तविक कार्यप्रणाली के अनुसार अपने पक्ष की पैरवी करेंगी। इससे विद्यार्थियों की कानूनी शोध, लेखन, तर्क क्षमता और प्रभावी ढंग से पक्ष रखने के कौशल का आकलन होगा।
मीडिया प्रभारी डॉ. विनीत ने बताया कि कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। डीन डॉ. केके द्विवेदी और विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को विधि शिक्षा का व्यावहारिक अनुभव देने के साथ न्यायिक और व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।