{"_id":"64f0ee1c7e83e6eaed0d2254","slug":"56-of-target-investment-proposals-received-for-gbc-noida-news-c-1-gnd1002-871301-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीबीसी के लिए लक्ष्य का 56 प्रतिशत निवेश प्रस्ताव हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीबीसी के लिए लक्ष्य का 56 प्रतिशत निवेश प्रस्ताव हासिल
विज्ञापन
जीबीसी के लिए लक्ष्य का 56 प्रतिशत निवेश प्रस्ताव हासिल
-लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए नोएडा प्राधिकरण का 90 हजार करोड़ के निवेश का है लक्ष्य
-10 हजार करोड़ के निवेशक पहले से ही निवेश से हिचकिचा रहे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण को आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव के साथ आने का लक्ष्य मिला है। लेकिन प्राधिकरण ने अब तक लक्ष्य का केवल 56 प्रतिशत ही हासिल किया है। यानी अब तक केवल 50 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव तैयार है। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की राह मुश्किल नजर आ रही है।
दरअसल, नोएडा प्राधिकरण ने बीते इन्वेस्टर समिट में 97 हजार करोड़ के एमओयू पर निवेशकों से हस्ताक्षर कराए थे। इनमें से करीब 10 हजार करोड़ के निवेशकों ने पहले ही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए हाथ खड़े कर दिए। प्राधिकरण की ओर से उनको अब तक प्लॉट का आवंटन ही नहीं कराया गया। इसके अलावा दूसरी अन्य परेशानियों की वजह से बाकी के निवेशक अब तक नहीं जुड़ पा रहे हैं।
नोएडा प्राधिकरण ने बीते दिनों ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 92590 करोड़ का एमओयू साइन कराया है। इसमें 2000 करोड़ से अधिक के 10, 1000 करोड़ से अधिक के 25 और 500 करोड़ से अधिक के 49 निवेशकों समेत करीब 400 निवेशक शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक विभाग की ओर से करीब 32 हजार करोड़, संस्थागत विभाग से करीब 19 हजार करोड़, वाणिज्यिक से करीब 30 हजार करोड़, और ग्रुप हाउसिंग विभाग की ओर से करीब 11500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन
पहले चरण में शासन की ओर से नोएडा प्राधिकरण को आगामी जीबीसी में 60 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव के साथ आने का लक्ष्य दिया गया था। प्राधिकरण ने कोशिश भी शुरू कर दी थी और करीब 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन बाद में नोएडा का लक्ष्य 60 हजार करोड़ से बढ़ाकर 90 हजार करोड़ कर दिया गया।
ग्राउंड ब्रेकिंग में शामिल होने के लिए यह हैं नियम
नियम के तहत इसमें उन निवेशकों को शामिल किया जा रहा है, जिनका जमीन आवंटन के बाद कम से कम नक्शा आदि पास हुआ है। इसके बाद ही यह माना जाएगा कि उक्त निवेशक नोएडा में अपना सेटअप खड़ा करेंगे। इसमें उन निवेशकों को भी शामिल किया गया है, जो कि पहले से ही प्राधिकरण से जुड़े हुए हैं और पिछले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उनके नाम शामिल नहीं हुए।-- -- --- -- -- -- -- -- -
आगामी जीबीसी के लिए नोएडा प्राधिकरण को 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव के साथ आने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से अब तक लक्ष्य का 56 प्रतिशत निवेश हासिल किया गया है। बाकी निवेश प्रस्ताव के लिए प्राधिकरण कोशिश कर रहा है।
लोकेश एम, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
-लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए नोएडा प्राधिकरण का 90 हजार करोड़ के निवेश का है लक्ष्य
-10 हजार करोड़ के निवेशक पहले से ही निवेश से हिचकिचा रहे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण को आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव के साथ आने का लक्ष्य मिला है। लेकिन प्राधिकरण ने अब तक लक्ष्य का केवल 56 प्रतिशत ही हासिल किया है। यानी अब तक केवल 50 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव तैयार है। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की राह मुश्किल नजर आ रही है।
दरअसल, नोएडा प्राधिकरण ने बीते इन्वेस्टर समिट में 97 हजार करोड़ के एमओयू पर निवेशकों से हस्ताक्षर कराए थे। इनमें से करीब 10 हजार करोड़ के निवेशकों ने पहले ही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए हाथ खड़े कर दिए। प्राधिकरण की ओर से उनको अब तक प्लॉट का आवंटन ही नहीं कराया गया। इसके अलावा दूसरी अन्य परेशानियों की वजह से बाकी के निवेशक अब तक नहीं जुड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण ने बीते दिनों ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 92590 करोड़ का एमओयू साइन कराया है। इसमें 2000 करोड़ से अधिक के 10, 1000 करोड़ से अधिक के 25 और 500 करोड़ से अधिक के 49 निवेशकों समेत करीब 400 निवेशक शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक विभाग की ओर से करीब 32 हजार करोड़, संस्थागत विभाग से करीब 19 हजार करोड़, वाणिज्यिक से करीब 30 हजार करोड़, और ग्रुप हाउसिंग विभाग की ओर से करीब 11500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन
पहले चरण में शासन की ओर से नोएडा प्राधिकरण को आगामी जीबीसी में 60 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव के साथ आने का लक्ष्य दिया गया था। प्राधिकरण ने कोशिश भी शुरू कर दी थी और करीब 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन बाद में नोएडा का लक्ष्य 60 हजार करोड़ से बढ़ाकर 90 हजार करोड़ कर दिया गया।
ग्राउंड ब्रेकिंग में शामिल होने के लिए यह हैं नियम
नियम के तहत इसमें उन निवेशकों को शामिल किया जा रहा है, जिनका जमीन आवंटन के बाद कम से कम नक्शा आदि पास हुआ है। इसके बाद ही यह माना जाएगा कि उक्त निवेशक नोएडा में अपना सेटअप खड़ा करेंगे। इसमें उन निवेशकों को भी शामिल किया गया है, जो कि पहले से ही प्राधिकरण से जुड़े हुए हैं और पिछले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उनके नाम शामिल नहीं हुए।