{"_id":"68dafc19cdaf839bc5062ba5","slug":"550-houses-and-shops-were-illuminated-now-there-will-be-house-warming-na-news-c-13-1-vns1028-1407692-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 550 घरों व दुकानों में हुआ उजाला, अब होगा गृह प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 550 घरों व दुकानों में हुआ उजाला, अब होगा गृह प्रवेश
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में 1850 बिजली कनेक्शन के आवेदकों में से सोमवार की शाम छह बजे तक 550 के घरों एवं दुकानों में उजाला हो गया। इन घरों एवं दुकानों में गृह प्रवेश सिर्फ इसलिए रुका था क्योंकि बिजली निगम के जिम्मेदार इन्हें नया कनेक्शन देने में देर लगा रहे थे। सोमवार देर रात तक नए कनेक्शन के आवेदकों के घरों एवं दुकानों पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम चलता रहा।
यह असर अमर उजाला की खबर ‘नहीं मिल रहा बिजली कनेक्शन, शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश अटका’ पर पावर काॅर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल की सख्ती का है। अध्यक्ष ने रविवार को अवकाश के दिन मेसेज भेजकर सोमवार से नए कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम शुरू करने का आदेश दिया था। सोमवार को सबसे ज्यादा अमौसी जोन के मोहनलालगंज, वृंदावन, कानपुर रोड, आलमबाग, नादरगंज, दुबग्गा, मलिहाबाद के 250, लखनऊ जोन के राजभवन, हुसैनगंज, अमीनाबाद, चौक, रेजीडेंसी, ठाकुरगंज, ऐशबाग, राजाजीपुरम, अपट्रान के 100, जानकीपुरम जोन के डालीगंज, बीकेटी, जानकीपुरम, सीतापुर रोड, विश्वविद्यालय एवं महानगर के 90 एवं गोमतीनगर के इंदिरानगर, मुंशी पुलिया, गोमतीनगर व चिनहट के 110 घरों व दुकानों में नए बिजली कनेक्शन के मीटर लगाकर उजाला किया गया। अमर उजाला की ये मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक सभी 1850 आवेदकों के घर रोशन नहीं हो जाएंगे।
-- -
कनेक्शन न मिले तो हमें बताएं : यदि अापने भी घर या दुकान के नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है और आपको सिर्फ दाैड़ाया जा रहा है तो आवेदन से जुड़े विवरण हमें 7617566164 नंबर पर व्हाट्सएप करें। अमर उजाला का प्रयास होगा कि आपको भी जल्द से जल्द कनेक्शन मिल जाए।