फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   54 crore fraud with electricity meter making company

Noida News: बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी के साथ 54 करोड़ की धोखाधड़ी

Sun, 09 Apr 2023 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
54 crore fraud with electricity meter making company
बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी से 54 करोड़ की धोखाधड़ी
विज्ञापन


- कंपनी की तरफ से कर्मचारियों और अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बिजली के मीटर बनाने वाली कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर दूसरी कंपनी खोल कर 54 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कंपनी के प्रोपराइटर की तरफ से कोतवाली फेज-2 में कर्मचारियों समेत पांच से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फेज टू में लेन इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी कंपनी बिजली के मीटर बनाती है। इसकी एक सहयोगी कंपनी भी है। लेन इंजीनियरिंग कंपनी के प्रोपराइटर अमित कुमार कटारिया ने कर्मचारी सत्यामुनी चौहान, उनके बेटे हेमंत चौहान, सतीश ,जीतराम, शिवराम उर्फ सोनू और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इनमें सत्यामुनि,जीतराम, शिवराम और हेमंत उनकी कंपनी में काम करते थे। सत्यामुनि चौहान के पास कंपनी के सेल परचेज का कार्यभार था। आरोप है कि सत्यामुनि ने बेटे हेमंत चौहान के साथ मिलकर फर्जी कंपनी बनाई और अपने बेटे की कंपनी से ऊंचे दाम पर माल खरीद कर उसका भुगतान किया। इसमें सत्यामुनि के साथ स्टोर मैनेजर जीतराम, मोल्डिंग फोरमैन शिवराम की प्रमुख भूमिका है। इन लोगों ने करीब 54.60 करोड़ की धोखाधड़ी की है। कोतवाली फेज टू के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फिल्मी सितारों के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी
नोएडा। फिल्मी सितारों के कार्यक्रम कराने के नाम पर जालसाजों ने एक शख्स से लाखों की ठगी कर ली। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-104 स्थित सोसाइटी निवासी अजय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के मुताबिक जय कुमार सिंह व उनके अन्य साथियों ने उनसे संपर्क कर इवेंट कंपनी चलाने की बात कही। आरोपियों ने कई नामी फिल्मी सितारों का कार्यक्रम करवाने का आश्वासन दिया और उसकी एवज में उनसे लाखों रुपए ले लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी
नोएड। सेक्टर-19 में रहने वाली एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साइबर ठगों ने उसे फ्लैट दिलवाने के नाम पर 2 हजार रुपये की ठगी कर ली। ज्योति नामक युवती की शिकायत की है कि उन्हें सोसाइटी में किराये पर फ्लैट लेना था। इसके लिए उन्हें कई वेबसाइट पर सर्च किया था। इसके बाद एक युवक ने उनसे संपर्क किया और फ्लैट दिलाने के नाम पर दो हजार रुपये की ठगी कर ली। ब्यूरो


कस्टमर केयर अधिकारी बन महिला से 15 लाख की जालसाजी
नोएडा। साइबर जालसाजों ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक एप डाउनलोड कराया और महिला का खाता हैक कर 15 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि सेक्टर-50 में रहने वाली राजकुमारी सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें आईसीआईसीआई बैंक से कुछ जानकारी चाहिए थी। उन्होंने कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। कुछ समय बाद एक फोन आया और फोन करने वाले ने अपने आपको आईसीआईसीआई बैंक का अधिकारी बताया। उनकी समस्या को हल करने के लिए उसने एक एप डाउनलोड करवाया। जैसे उन्होंने एप डाउनलोड किया उसने उनके खाते को हैक कर करीब 15 लाख रुपये निकाल लिए। ब्यूरो

सीमेंट कंपनी का अधिकारी बता बिल्डर से 5.20 लाख की ठगी

नोएडा। साइबर जालसाजों ने सीमेंट कंपनी का अधिकारी बताकर एक बिल्डर से 5.20 लाख की ठगी कर ली। इस मामले में बिल्डर की तरफ से साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सेक्टर-18 स्थित एक बिल्डर कंपनी के निदेशक इंद्र सिंह बिष्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सौरभ नामक व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनसे 5.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि उन्हें बिल्डिंग निर्माण के लिए सीमेंट खरीदना था। इसके लिए सीमेंट कंपनी का नंबर उन्होंने गूगल सर्च कर ढूंढा और उस नंबर पर फोन किया तो जिससे बात हुई। उसने अपना नाम सौरव बताते हुए कहा कि वह एसीसी सीमेंट का अधिकारी है। उसने सस्ते दर पर सीमेंट देने के नाम पर उनसे अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद से उसका संपर्क नहीं हुआ है। ब्यूरो


महिला डॉक्टर से 10 लाख रुपये की जालसाजी

नोएडा। सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में महिला डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साइबर ठगों ने फोन हैक कर उनके खाते से करीब 10 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पहले नोएडा पुलिस जांच कर रही थी। अब साइबर क्राइम थाने में इसे ट्रांसफर किया गया है। सेक्टर-50 स्थित सोसाइटी में रहने वाली डा. मोहिता शर्मा ने की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि साइबर ठगों ने 12 मार्च 2022 को उनका फोन हैक कर लिया और उनके खाते से करीब 10 लाख रुपये निकाल लिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed