फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   52 villages plunged into darkness for 12 hours after a whistle blew.

Noida News: सीटी फुंकने से 52 गांवों में 12 घंटे अंधेरा

Fri, 19 Sep 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
52 villages plunged into darkness for 12 hours after a whistle blew.
सिकंदरपुर। बिजली उपकेंद्र पर इनकमिंग सप्लाई की सीटी फुंकने से बुधवार की देर रात से 12 घंटे बत्ती गुल रही। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कन्नौज से इनकमिंग सीटी मंगाकर गुरुवार दोपहर एक बजे बिजली सप्लाई शुरू की गई।
विज्ञापन


सिकंदरपुर स्थित बिजली उपकेंद्र की रात 12.35 बजे इनकमिंग सप्लाई की सीटी फुंक गई। सीटी फुंकने से उपकेंद्र से जुड़े 52 गांवों की बिजली गुल हो गई और गांवों में अंधेरा छा गया। सुबह बिजली कर्मियों ने उपकेंद्र पर मशीनों की जांच की तो इनकमिंग सीटी फुंकने की जानकारी हुई। इसके बाद छिबरामऊ डिवीजन से सीटी मंगाई गई पर नहीं मिली। इसके बाद कन्नौज डिवीजन से इनकमिंग सीटी मंगाई गई और उसके बदलकर दोपहर एक बजे बिजली सप्लाई शुरू कराई गई। अधिशासी अभियंता आरके भारती ने बताया कि इनकमिंग सीटी कन्नौज से मंगाकर बदलने के बाद बिजली सप्लाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

----------
फोटो :27: एसई कार्यालय में समीक्षा बैठक करते मुख्य अभियंता कानपुर द्वितीय। स्रोत : जागरूक पाठक



मुख्य अभियंता ने दिए बिल बकाया वसूली के निर्देश



कन्नौज। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता कानपुर द्वितीय कमलेश चंद्र आजाद ने गुरुवार को अधीक्षण कार्यालय (एसई) का निरीक्षण करने के बाद समीक्षा बैठक की। उन्होंने बिजली बिल बकाया वसूली बढ़ाने और कार्य योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एसई कार्यालय में दोनों डिवीजनों के एक्सईएन और एसडीओ के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बिजली बिल बकाया वसूली अभियान में तेजी लाई जाए। लाइन लॉस को कम किया जाए। कार्य योजनाओं को सही समय पर पूरा किया जाए, जिससे आम जनमानस को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके। इस दौरान एसई अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता मगन सिंह, राजीव कुमार भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed