{"_id":"679ccdbfb61c4f9ee60621d4","slug":"52-players-from-the-district-will-show-their-strength-in-youth-roller-skating-championship-grnoida-news-c-23-1-vns1013-52405-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूथ रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे जिले के 52 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूथ रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे जिले के 52 खिलाड़ी
विज्ञापन
- आज होगा प्रतियोगिता का आगाज, प्रदेश भर से 500 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
- जिला स्टेयर्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर चुने गए खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश वेस्टर्न राज्य स्टेयर्स यूथ रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के 52 खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन जिला स्टेयर्स यूथ रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें प्रदेश भर से 500 से अधिक खिलाड़ी स्केटिंग पहियों पर चलते हुए नजर आएंगे।
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में शनिवार से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश वेस्टर्न राज्य स्टेयर्स यूथ रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आगाज हो रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन स्टेयर्स उत्तर प्रदेश की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के साथ साथ गौतमबुद्ध नगर के 52 खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई देंगे। इनमें ध्रुविल मिश्रा, शिवांश, अक्स मिश्रा, वान्या नागर, दित्या शर्मा शामिल हैं। खिलाड़ियों का चयन 19 अक्टूबर को शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में आयोजित हुई जिला स्टेयर्स यूथ रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के क्वाड और इनलाइन वर्ग में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल करने के आधार पर हुआ है। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर आदि जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें क्वाड, टॉय इनलाइन और इनलाइन केटेगरी में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय यूथ गेम्स में भाग लेंगे।
विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे
प्रतियोगिता में अंडर 6 से लेकर अंडर-19 तक के खिलाड़ी क्वाड, टॉय इनलाइन व इनलाइन कैटेगरी में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में तीनों कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय यूथ गेम्स में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
- दिसंबर में होनी थी प्रतियोगिता
ग्रेनो रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर में होना था। लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण प्रतियोगिता को स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। अब स्टेयर्स उत्तर प्रदेश की ओर से एक से दो फरवरी तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।