{"_id":"5c2d5ad5bdec22571f2ed8cb","slug":"51546476245-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में अमेरिकी परिवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में अमेरिकी परिवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी मिनी
बस, अमेरिकी परिवार घायल
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार से टकराई
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर बाद टायर फटने के कारण एक मिनी बस अनियंत्रित होकर कार से टकराई और फिर पलट गई। इस हादसे में मिनी बस में सवार अमेरिकी परिवार के चार सदस्य घायल हो गए हैं। इनमें दो को मामूली चोटें आई हैं। सभी को ग्रेनो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर, हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के रहने वाले माइकल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ आगरा घूमने गए थे। बुधवार की सुबह परिवार मिनी बस में सवार होकर लौट रहा था। बताया गया है कि दोपहर में जब उनकी बस रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में मिर्जापुर गांव के पास पहुंची तो उसका टायर फट गया। टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और एक कार से टकराकर पलट गई। हादसे में माइकल और उनकी बेटी लिंका गंभीर घायल हो गए। उनके पुत्र कैन व पत्नी रीमी को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रेनो के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां माइकल व लीनिया का इलाज चल रहा है। कैन व रीमी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, कार सवार लोगों को किसी तरह की चोट नहीं आई है।