{"_id":"5c2cfc25bdec22570156b4e1","slug":"51546452005-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन विवाद पर हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन विवाद पर हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन विवाद पर हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की मौत
एक महिला सहित 9 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
फिरोजपुर झिरका। खंड के नरियाला गांव में राशन वितरण को लेकर 29 दिसंबर को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल प्रभुदयाल पुत्र नथोली की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है।
नरियाला गांव में सरकारी राशन वितरण करने की जिम्मेदारी सलीम शेखपुर को दी हुई है। लेकिन गांव दूर होने के कारण डिपो धारक सलीम ने विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर राशन वितरण की जिम्मेदारी गांव के अब्दुल पुत्र मुहर खा को दी हुई थी। पीड़ित महेंद्र कुमार का आरोप है कि अब्दुल ने गरीबों को पिछले कई माह का राशन नहीं दिया। इस शिकायत को लेकर महेंद्र डिपो धारक सलीम शेखपुर के साथ 29 दिसंबर को अब्दुल के यहां गया था। वहां मामला सुलझने और बातचीत के बजाए और उलझ गया। महेंद्र ने आरोप लगाया कि अब्दुल व उसके परिजन रमजान, मुहर खा, सपात, मुबारिक, नसीम, मुस्ताक, सहाबुद्दीन व अब्दुल की पत्नी ने उससे पहले अपने घर पर मारपीट की उसके बाद महेंद्र अपनी जान बचा कर किसी तरह घर भाग आया तो वहां भी आकर अब्दुल पक्ष ने बचाव में आये महेंद्र के पिता प्रभुदयाल के साथ भी मारपीट की। इस दौरान महेंद्र के परिजन घायल हो गये, प्रभुदयाल को गंभीर चोट आई उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में फिरोजपुर झिरका पुलिस के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पीड़ित महेंद्र सिंह की शिकायत पर अब्दुल पक्ष के 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।