फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुरातत्व विभाग कि जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास

पुरातत्व विभाग कि जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास

Tue, 30 Oct 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पुरातत्व विभाग कि जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास
पुरातत्व विभाग की जमीन पर कब्जे का प्रयास
विज्ञापन

भूमाफिया ने जेसीबी मशीन से जमीन को कराया समतल
चौकीदार ने एसडीएम को शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। ऐतिहासिक मकबरों के परिसर की बेशकीमती जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। भूमाफिया ने मकबरों के पत्थरों को खंडित कर जमीन को अपनी मलकियत बताते हुए जेसीबी मशीन से समतल करा दिया। मामले को लेकर मकबरों की देखभाल कर रहे चौकीदार ने एसडीएम सतीश कुमार को अज्ञात के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
चौकीदार जयभगवान पुत्र रामजीलाल निवासी वार्ड नंबर 11 तावडू का कहना है कि वह करीब 10 साल से जटवाड़े मोहल्ले के पास बने पुरातत्व विभाग के ऐतिहासिक मकबरों की देखभाल करने के लिए ठेकेदार के अधीन लगा हुआ है। बीते रविवार की सुबह जब वह किसी काम से अपने घर गया हुआ था, तो उसके पीछे से अज्ञात दो भूमाफिया जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और मकबरों के बीच पुरातत्व विभाग की जमीन को समतल कराकर चले गए। चौकीदार का आरोप है कि आरोपियों ने मकबरे के साथ बनी पुरातत्व विभाग की पोली के पत्थरों को गिरा कर जेसीबी से समतल करा दिया है। ऐसा कर आरोपियों ने विभाग के मकबरों को खंडित करने का काम किया है। चौकीदार के अनुसार जिन लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया है। वे अक्सर मकबरों में आते रहते हैं। जिनका नाम उसे नहीं पता लेकिन सामने आने पर उन्हें पहचान सकता है। चौकीदार ने बताया कि पुरातत्व विभाग की बेशकीमती जमीन पर दबंग लोगों की पैनी नजर काफी दिन से है। भूमि को सुरक्षित करने के लिए बनाई गई बाउंड्रीवॉल को भी अब अतिक्रमण कर दबंग लोग तोड़ने पर लगे हैं।
विज्ञापन

नगर के जटवाड़े मोहल्ले के पास मुगल व रजवाड़े शासनकाल में 14वीं व 15वीं शताब्दी में बने मकबरे वर्तमान में पुरातत्व विभाग के अधीन हैं। विभाग की अनदेखी के चलते यहां के कुछ हिस्से को कब्जाधारियों ने हथिया लिया है। अधिकांश मकबरों में दबंग लोगों ने उपले व भूसा भरा हुआ है। इसके अलावा विभाग की जमीन पर एक निजी स्कूल संचालक द्वारा भी अवैध कब्जा कर चारदीवारी की हुई है। लेकिन प्रशासन ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने के लिए खास प्रयास नहीं कर पाया है। हालांकि पुरातत्व विभाग कई बार कब्जाधारियों को जमीन खाली कराने के लिए नोटिस भी जारी कर चुका है। लेकिन इससे आगे कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करने के प्रयास का मामला बेहद गंभीर है। मंगलवार को चौकीदार द्वारा दी गई शिकायत के बाद मामला संज्ञान में आया है। दोषी लोगों पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जायेगी। - सतीश कुमार यादव, एसडीएम तावडू

फोटो कैप्शन: पी 1 भूमाफिया द्वारा समतल की गई जमीन दिखाता चौकीदार
फोटो कैप्शन: पी 2 मकबरे के आगे उपला थापते महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed