{"_id":"5bbd5545867a552872438e54","slug":"51539134789-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को आज मिलेगी अंडरपास और औषधि पार्क की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को आज मिलेगी अंडरपास और औषधि पार्क की सौगात
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: आज मिलेगी अंडरपास और औषधि पार्क की सौगात
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और उद्योग मंत्री सतीश महाना के हाथों होगा उद्घाटन
विधायक पंकज सिंह भी होंगे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर को बुधवार को सेक्टर-33 एनटीपीसी अंडरपास और सेक्टर-91 औषधि पार्क की सौगात मिलेगी। बुधवार को इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और उद्योग मंत्री सतीश महाना करेंगे। इस मौके पर विधायक पंकज सिंह, प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। सेक्टर-33 अंडरपास को पहले 2 अक्तूबर को खोलने की योजना थी, लेकिन अब 10 अक्तूबर को इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसेे बनाने में 55.55 करोड़ की लागत आई। यह अंडरपास सेक्टर-24, 25ए, 32 व 33ए के चौराहे पर स्थित है। इसकी लंबाई 640 मीटर है।
अडोब चौराहे से एनएच-24 तक होगा सिग्नल फ्री
सेक्टर-33 अंडरपास की सर्विस रोड शुरू होने पर एनएच-24 तक सिग्नल फ्री सफर का मौका मिलेगा। अगर वाहन चालक अडोब चौराहे से आएंगे तो उनको अंडरपास की सर्विस रोड के सहारे सेक्टर-33 चौराहे होते हुए एलिवेटेड रोड पर चढ़ने का मौका मिलेगा। वहां से सेक्टर-61 चौराहे से मामूरा, फोर्टिस होते हुए मॉडल टाउन अंडरपास और एनएच-24 तक आने का मौका मिलेगा। इसी तरह से सेक्टर-49 की ओर से आने वाले वाहनों को सिटी सेंटर अंडरपास होते हुए सेक्टर-33 अंडरपास से अडोब चौराहा और स्टेडियम तक सिग्नल फ्री सफर का मौका मिलेगा।
----------------------
25 एकड़ में फैला होगा औषधि पार्क
सेक्टर-91 में जनसाधारण के लिए त्रिभुज आकार के करीब 25 एकड़ के भूखंड पर औषधि पार्क विकसित किया गया है। इसका बजट 23.94 करोड़ रुपये है। यहां पाथवे, गजबो हट, टेढ़े मेढे़ रास्ते, ओपन थियेटर, फूड कोर्ट, मेडिटेशन का स्थान, पार्किंग, झील, वाटर बॉडिज, लिली पांड आदि भी हैं। औषधि पार्क में मानव शरीर के अंगों से संबंधित बीमारियों के क्लस्टरवार अलग-अलग पौधे लगाए गए हैं इनमें इमली, बहेड़ा, हरड़, रीठा, कड़ी पत्ता, चंदन, अर्जुन, आंवला, बेल, आम, अमरूद, टेशु, नीम, कचनार, पपीता, अमलताश, चंपा, कदंब, हरसिंगार, कनक चंपा, शरीफा, पीतराज, लटकन, जंगली अमरूद, कॉटन ट्री, दालचीनी, गुग्गल, चीकू, मोलश्री, कीनू, अनार, पुट्रन्जीवा, चंदन, गाछमूंगा, पिलखन, अशोक, कुसुम, स्पेथोडिया, जूनीपरस, टिबेबिया, वृंदावन चंपा, तोतापरी, कल्पवृक्ष, भारंगी, चिरचिटा, अकरकरा, वज्रदंती, नारंगी, मुलैठी, गुडहल, कनेर, मारजोरम, केवड़ा, वाइल्ड ऑलिव, पीत पापड़ा, अरंडी, रोजमैरी, नागरमौथा, हेमेलिया, चांदनी पीपर, कमल, रात की रानी, चमेली, लैंटाना, कैलेंड्रा, पनसटिया, यूफोरबिया, बोगनविलिया, ऐकेलीफा, सतावरी, अपराजिता, गुलबेल, हिना, कामनी, सफेद बच, धृतकुमारी, ब्रह्मी, काली हल्दी, लेमन ग्रास, वाइल्ड अजवाइन, रिबन ग्रास आदि पौधे लगाए गए हैं।