{"_id":"5ba40fd3867a557ed1019201","slug":"51537478611-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसईजेड एलिवेटेड रोड की मंजूरी सोमवार तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसईजेड एलिवेटेड रोड की मंजूरी सोमवार तक
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: एसईजेड एलिवेटेड रोड की मंजूरी सोमवार तक
सेक्टर-41 से फेज-2 एसईजेड तक प्रस्तावित है एलिवेटेड रोड
------
5.30 किलोमीटर लंबा होगा एलिवेटेड रोड
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। डीएससी (दादरी-सूरजपुर-छलेरा) रोड पर सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज-2 एसईजेड तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को सोमवार तक सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता खुल जाएगा।
दरअसल, डीएससी रोड पर जाम की समस्या से निवासी त्रस्त हैं। यहां भंगेल में जाम के हाल के बारे में सभी को पता है। यही वजह है कि यहां एलिवेटेड रोड प्रस्तावित की गई थी, लेकिन बाद में यह ठंडे बस्ते में चली गई। अब एक बार फिर से दिल्ली शेड्यूल रेट 2016 के आधार पर एस्टिमेट बनाने को कहा गया। इसके बाद इसके सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए प्रयास शुरू किया गया। सीईओ की ओर से इसे मंजूरी मिलनी है। मंजूरी मिलने के एक सप्ताह के बाद यहां एलिवेटेड रोड बनाने के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी। टेंडर प्रक्रिया करीब दो से तीन माह तक चलेगी। टेंडर खुलने के बाद एजेंसी का चयन होगा। यह एजेंसी एलिवेटेड रोड बनाने का काम करेगी। रोड बनने से सेक्टर-82 की ओर जाना आसान हो जाएगा। यही नहीं आगे की ओर के क्षेत्र और विकसित हो सकते हैं। यातायात व्यवस्था में परेशानी की वजह से लोग इस क्षेत्र से कटते रहे हैं।