{"_id":"5ba1552f867a557fa900281d","slug":"51537299759-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट कोना------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट कोना------------
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स कार्नर
---------
फोटो
एमिटी : कबड्डी और लॉन टेनिस में दिखाई प्रतिभा
नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट में मंगलवार को कबड्डी और लॉन टेनिस के मुकाबले हुए। पुरुषों की कबड्डी के पहले राउंड में एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो टेक्नोलॉजी के बीच मुकाबला हुआ। नैनो टेक्नोलॉजी की टीम ने 15 अंक से मुकाबला जीत लिया। दूसरे मैच में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी की टीम भिड़ी। फर्स्ट हाफ में सोशल साइंसेज ने 8 अंक जबकि बायो टेक्नोलॉजी ने 16 अंक हासिल किये। सेकेंड हाफ में सोशल साइंस ने 5 और बायो टेक्नोलॉजी ने 26 अंक बनाए। बायो टेक्नोलॉजी ने 42 अंक बनाकर मैच 29 अंक से जीत लिया। वहीं, लॉन टेनिस में महिला वर्ग का पहला मुकाबला एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स एंड फाइनेंस की अभिलाषा और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी की महिमा के बीच खेला गया। अभिलाषा ने 5-0 से मैच जीत लिया। द्वितीय मुकाबला एमिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक की रूद्राक्षी एवं एमिटी स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन की सान्या के बीच खेला गया। रूद्राक्षी ने मुकाबला 5-1 से जीत लिया।
जूडो में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
नोएडा। सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल में जूडो प्रतियोगिता 21 से 23 सितंबर तक चलेगी। जिसमें लड़के व लड़कियों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ी भी भाग लेंगे।
कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ, के लिए उपयोगी
बैडमिंटन : समायरा, सोनाली और नमिशा ने मारी बाजी
नोएडा। जिले के खिलाड़ियों ने रायबरेली और गोरखपुर में हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव आनंद खरे ने बताया कि समायरा पंवार ने अंडर-15 के एकल मुकाबले में कानपुर की प्रिया शुक्ला को 12-21, 21-20 व 21-10 से शिकस्त दी। जबकि समायरा ने अंडर-17 में शिवांगी सिंह को 17-21, 21-18 व 21-15 से मात दी। वहीं, बालिका युगल अंडर-17 में जिले की सोनाली सिंह और नमिशा पांडे की जोड़ी ने लखनऊ की शिवांगी सिंह और मान्या मेहता को सीधे सेटों में करारी शिकस्त दी। उन्होंने 21-10 व 21-12 से मुकाबला जीता। अंडर-15 बालक युगल प्रतियोगिता में नीर नेहवाल और हर्षित तोमर ने गोरखपुर के दुर्गेश प्रताप सिंह और शिवम श्रीवास्तव को हराया। उन्होंने यह मुकाबला 21-17 व 21-13 से जीता। ब्यूरो