फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   51 thousand fine for cow slaughter and camel smuggling

गोहत्या और ऊंटों की तस्करी पर 51 हजार का दंड

Sun, 11 Jul 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
51 thousand fine for cow slaughter and camel smuggling
फिरोजपुर झिरका। आल इंडिया जमातुल कुरैश के हल्का प्रधान रहीश कुरैशी की अध्यक्षता में सामूहिक पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान गोहत्या और ऊंटों की तस्करी करने वालों पर 51 हजार रुपये का दंड लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा क्षेत्र में बढ़ रही सामाजिक बुराईयों पर भी कई तरह के निर्णय लेकर सहमति बनाई गई।
विज्ञापन

कुरैशी समाज के प्रधान शरीफ कुरैशी ने बताया कि गोहत्या के मामलों ने मेवात को बदनाम कर रखा है। इस पर रोकथाम की कोशिशों के संबंध में सामूहिक पंचायत की गई। इस दौरान सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, गोहत्या और ऊंटों की तस्करी करने वालों पर 51 हजार रुपये का दंड लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जुआ और शराब सहित अन्य तरह की सामाजिक बुराईयों ने काफी घरों को बर्बाद किया है। इसके कारण घरों में तंगहाली, परेशानी और अघरेलू झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सामाजिक बुराइयों को रोकने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर हाजी इदरीश कुरैशी दोहा, कमरुद्दीन कुरैशी रावली, नदीम सफी, इसराईल साकरस, जरजीस नंगली, उसमान मदापुर, हनीफ कुरैशी, रफीक कुरैशी, मंजूर होडल कुरैशी, शहीद नावली, तौफिक मांडीखेड़ा, मम्मनदीन गुर्जर नंगला, खुर्शीद अहमद बीवां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed