फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   501 women applied henna with the name Shyam, Nishan Yatra will be held today.

Noida News: 501 महिलाओं ने रचाई श्याम नाम की मेंहदी, आज निकलेगी निशान यात्रा

Fri, 24 Oct 2025 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
501 women applied henna with the name Shyam, Nishan Yatra will be held today.
कुरुक्षेत्र। महोत्सव में भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद - फोटो : स्वयं
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू धाम मंदिर में वार्षिकोत्सव दीदार सांवरे का आयोजन वीरवार देर शाम डांडिया और मेंहदी रस्म से शुरू हुआ। 25 अक्तूबर को भव्य श्याम जन्मोत्सव के लिए मंदिर परिसर में 501 महिलाओं ने श्याम नाम की मेंहदी रचाई। वहीं युवाओं ने श्याम जी के टैटू बनवाए। साथ ही महिला श्रद्धालुओं की ओर से डांडिया भी किया गया। देर रात्रि तक श्याम संकीर्तन किया गया जिसमें गायकों ने श्याम जी के मधुर भजन सुनाए।
विज्ञापन

महिला व पुरुष सेवादारों की सभी टीमें प्रसाद की पैकिंग, पंडाल, दरबार सज्जा और अन्य सेवा कार्यों में लगी रही। मंदिर में भव्य आतिशबाजी भी हुई। मुख्य पुजारी आचार्य शंभू प्रसाद, प्रधान सुभाष सुखीजा और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे खाटू श्याम मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जोकि नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापिस मंदिर पहुंचेगी। जगह जगह इस निशान यात्रा का स्वागत किया जाएगा। मुख्य आयोजन 25 अक्तूबर सांय छह बजे से अर्धरात्रि तक होगा। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होंगे। श्यामप्रेमियों के लिए अमृतमयी भंडारा श्याम रसोई रात्रि आठ बजे शुरू होगा जो श्याम जागरण के साथ लगातार चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वृंदावन धाम के श्री राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज, गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, गुरु ब्रह्मानंद आश्रम से साध्वी दर्शना देवी और पुरानी सब्जी मंडी थानेसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी नरेश कौशिक का पावन सान्निध्य रहेगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मुख्यातिथि होंगे जबकि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव सीकरी मित्तल और उद्योगपति अंकुश गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहेंगे। वहीं समस्तिपुर से रेशमी शर्मा, जयपुर से संजय पारीख, सोनीपत से श्री भगवान दीक्षित और अंश दीक्षित बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। वीरवार को हुए आयोजन में प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एल डी कंबोज, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मोदगिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, हेमंत भारद्वाज, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, अशोक अरोड़ा, सुरेन्द्र काठपाल, ललित अत्री, डॉ. घनश्याम शर्मा, सतीश कारसा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। महोत्सव में भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद

कुरुक्षेत्र। महोत्सव में भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed