फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   500 crore scam in the name of panic button in transport department: BJP

परिवहन विभाग में पैनिक बटन के नाम पर 500 करोड़ का घोटाला : भाजपा

Tue, 13 Jun 2023 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
500 crore scam in the name of panic button in transport department: BJP
दिल्ली सरकार पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी ने लगाए आरोप
विज्ञापन

कहा- टैक्सी-बसों में पैनिक बटन लगा परी आज तक नहीं बनाया गया कॉल सेंटर
------------
05 रुपये के पैनिक बटन के वसूले गए 9000 से 22000 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। मंगलवार को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर पैनिक बटन अनिवार्य करने के नाम पर टैक्सी व बस वालों से लगभग 500 करोड़ रुपये लूटे गए। पैनिक बटन के लिए विभाग ने आज तक कोई कॉल सेंटर तक नहीं बनाया। अगर कोई महिला इमरजेंसी में इस बटन को दबाती है तो उसका कोई फायदा नहीं है। मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।

बिधूड़ी ने कहा कि परिवहन विभाग घोटालों का अड्डा बना गया है। फर्जी वेंडरों के नाम पर करोड़ों की राशि आम आदमी पार्टी के किन-किन नेताओं में बांटी गई यह जानना बेहद आवश्यक है। महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार ने बसों और टैक्सियों में पैनिक बटन अनिवार्य कर दिया था। पैनिक बटन लगाने की शुरुआत 2019 में की गई। प्रत्येक टैक्सी के लिए 9000 रुपये और बस के लिए 22000 रुपये प्रतिवर्ष लेने का फैसला हुआ था। चार वर्ष से लगातार यह राशि वसूल की जाती रही है। दिल्ली में करीब 10 हजार बसें हैं। इस हिसाब से 22 करोड़ रुपये बस वालों से वसूले जा रहे हैं जबकि राजधानी में 1.12 लाख टैक्सियां पंजीकृति हैं। प्रति टैक्सी 9000 रुपये के हिसाब से कुल राशि 100 करोड़ 80 लाख रुपये बैठती है। इस तरह पैनिक बटन के नाम पर लगभग 500 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। पैनिक बटन सिर्फ प्लास्टिक बटन है जिसकी वास्तविक कीमत मात्र 5 रुपये होनी चाहिए, लेकिन करोड़ों रुपये ऐंठे गए। इस बटन के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया गया है। अब झूठ की पोल खुल गई है, क्योंकि इसे दबाने पर किसी महिला की सुरक्षा पर आए खतरे की सूचना कहीं जाती ही नहीं। कॉल सेंटर का सारा तंत्र ही फर्जी सिद्ध हुआ है। आज तक ट्रांसपोर्ट विभाग ने कोई कॉल सेंटर नहीं बनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर बिधूड़ी ने दो टैक्सियों में लगे पैनिक बटन को दबाकर बताया कि किसी तरह की कोई मदद इससे नहीं मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि इस सारे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed