फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   500 CCTVs searched, six arrested for robbing a businessman

नोएडा: 500 सीसीटीवी खंगाले, व्यवसायी को लूटने वाले छह गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2023 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
500 CCTVs searched, six arrested for robbing a businessman
लूटपाट करने से पहले व्यवसायी के साथ मारपीट की गई थी
विज्ञापन

7.25 लाख लूटे थे व्यवसायी को कार समेत अगवा कर

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पुलिस ने हथियारों के बल पर व्यवसायी का अपहरण कर लूटपाट करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बाइक में टक्कर मारने की बात कहकर व्यवसायी की कार को रुकवाकर अगवा कर लिया था। आरोपियों ने पिस्टल व चाकू दिखाकर व्यवसायी को पीटकर 7.25 लाख रुपये व मोबाइल आदि सामान लूट लिया था। अपराध शाखा ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद आकाश, आनंद, किशनवीर उर्फ हैप्पी, राहुल उर्फ राउला, आकश और किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार प्रशांत विहार निवासी कैलाश गुप्ता (47) का पॉलिथीन रोल के आयात का व्यवसाय है और अलीपुर में गोदाम है। व्यवसायी ग्राहकों से 7.5 लाख रुपये एकत्रित कर 7 फरवरी को कार से अपने घर जा रहे थे। शाम 6:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर टक्कर मारने की बात कही। इस बीच तभी तीन बदमाश और आ गए। आरोपियों ने व्यवसायी को कार में ड्राइवर की बगल वाली सीट पर जबरदस्ती बैठा दिया। सभी आरोपी भी कार में बैठ गए। आरोपियों ने रास्ते में दो और साथियों को बुला लिया। एक आरोपी के पास पिस्टल व दूसरे के पास चाकू था। आरोपियों ने बाइक रास्ते में ही छोड़ दी थी। प्रशांत की कार में पिटाई कर दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद पल्ला गांव, दिल्ली ले गए और बैग में रखे 7.5 लाख रुपये, जेब में रखे 20 हजार रुपये, घड़ी और मोबाइल लूट लिया। बदमाश प्रशांत को पल्ला गांव के पास फेंककर चले गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए शाखा में तैनात नरेंद्र सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप स्वामी, एसआई प्रदीप दहिया, एसआई सतेंद्र दहिया और एसआई संजीव गुप्ता की टीम को लगाया गया। टीम ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के बाद नरेला से एक आरोपी हमीदपुर गांव निवासी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद व्यवसायी की लूटी गई कार बरामद कर ली गई। आकाश की निशानदेही पर आनंद, किशनवीर, अलीपुर निवासी राहुल, सोनीपत निवासी आकाश और कोंडली निवासी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन




मोटी रकम रोज ले जाने की जानकारी थी

आनंद ने पूछताछ में बताया कि वह पेशे से प्लंबर है। वह व्यवसायी की फैक्टरी के पास काम करता था। इस दौरान फैक्टरी के पास चाय की दुकान पर उसके स्टाफ से जान-पहचान हुई। स्टाफ से पता लगा कि प्रशांत हर रोज मोटी रकम ले जाता है। इसके बाद उसने पड़ोसी राहुल व किशनवीर और आकाश के साथ लूटपाट की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article