फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   50-year-old man dies of Covid, 107 new cases

Noida News: कोविड से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 107 नए मामले

Tue, 25 Apr 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
50-year-old man dies of Covid, 107 new cases
एक सप्ताह के कोरोना से दूसरी मौत
विज्ञापन


नोएडा। जिले में मंगलवार को 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। मरीज का इलाज निजी अस्पताल में चल था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है की मरीज को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। इससे पहले 18 अप्रैल को भी एक बुजुर्ग की मौत हुई थी। मंगलवार को 107 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें सात बच्चे और एक किशोर शामिल हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 700 हो गई है। हालांकि पिछले दो दिनों में स्वास्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या भी ठीक रही है। होम आइसोलेशन और अस्पतालों से 143 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 493 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। लेकिन जांच के आंकड़े में कमी देखी जा रही है। पहले 1500 संदिग्धों की जांच हो रही थी। अब करीब 1100 की जांच हो रही है। लोगों से कोई कोविड प्रोटोकोल फॉलो करने की अपील की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed