{"_id":"6079ea4d8ebc3ee64d5dee50","slug":"50-thousand-rewarded-jawed-from-delhi-arrested-in-tawadu-noida-news-noi577569042","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का 50 हजार का इनामी जावेद तावड़ू में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का 50 हजार का इनामी जावेद तावड़ू में गिरफ्तार
विज्ञापन
तावड़ू। सीआईए पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 50 हजार के इनामी बदमाश जावेद उर्फ जाहिद को खोरी कला में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी दबोच लिया है।
तावडू सीआईए पुलिस के एसआई इसराइल खान ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को दिल्ली में ओखला इलाके के 50 हजार के इनामी बदमाश और अन्य कई वारदात में शामिल जावेद उर्फ जाहिद निवासी खोरी कला तावडू के भिवाड़ी रोड पर खुशहाल फार्म के नजदीक एक पुराने कोठड़े में मौजूद है। पुलिस ने कोठडे़ की घेराबंदी कर दी। बदमाशों को पुलिस के आने की भनक लगी तो जावेद तमंचा लहराता हुआ निकला और पुलिस टीम पर सीधा फायर किया। जवानों ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद फार्म हाउस की दीवार के साथ तमंचा फेंककर जावेद खाई में कूद गया। उसे जवानों ने काबू कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, थोड़ी देर बाद कोठड़े से पिस्टल लहराता हुआ एक और बदमाश गजेंद्र उर्फ गज्जू निवासी उचपुर बानसूर, जिला अलवर, राजस्थान निकला और पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद जवानों ने बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने उनके दो और साथियों मोहन निवासी खोरी कला व अशोक निवासी दमदमा जिला गुरुग्राम को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में जावेद उर्फ जाहिद को बाएं पैर के टखने में चोट आई है। उसे शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल बदमाश उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती।
दूसरी ओर, सीआईए पुलिस ने आधा दर्जन लूट व डकैती की योजना बनाने की वारदात में काफी समय से फरार पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश बावला निवासी मुशाहिद उर्फ मूसा को गिरफ्तार किया है। वह तावडू सदर थाने में मुकदमा नंबर 363 का आरोपी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने गांव में घर पर ही मौजूद है। इसके बाद दबिश देकर उसे दबोच लिया गया। बदमाश ने थाना शहर नूंह, थाना सदर गुरुग्राम, थाना डीएलएफ फेज-2 में लूट की वारदात अंजाम देना कुबूल किया है।