{"_id":"6aa8165054ec5b3ad20e5ee4","slug":"50-percent-of-the-construction-work-outlined-in-the-resolution-plan-has-been-completed-the-suraksha-group-will-launch-three-townships-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106095-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रिजाॅल्यूशन प्लान में शामिल 50 प्रतिशत निर्माण पूरे, तीन टाउनशिप लांच करेगा सुरक्षा समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रिजाॅल्यूशन प्लान में शामिल 50 प्रतिशत निर्माण पूरे, तीन टाउनशिप लांच करेगा सुरक्षा समूह
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) को टेकओवर करने वाली सुरक्षा समूह का दावा है कि रिजॉल्यूशन प्लान में शामिल करीब 50 प्रतिशत निर्माण कंपनी पूरे कर चुकी है। इसके साथ ही कंपनी अब 465 एकड़ में तीन नई टाउनशिप भी विकसित करने की योजना पर काम शुरू की है। सोमवार को जेपी विशटाउन में सुरक्षा समूह ने अपने एक्सपीरिएंस सेंटर के शुभारंभ के मौके पर अपनी भविष्य की योजनाएं साझा कीं।
जेआईएल के सीईओ अभिजित गोहिल, कार्यकारी निदेशक जैस पंचामिया और सुरक्षा समूह के प्रमोटर सुधीर वालिया ने जेपी विशटाउन, यमुना एक्सप्रेसवे और अन्य प्रोजेक्टों में हुई प्रगति की जानकारी दी। उनका कहना है कि पिछले दो सालों में कंपनी का ध्यान मौजूदा घर खरीदारों के लिए निर्माण को तेज करने पर रहा है। कंपनी ने 7,913 घरों वाले 84 टावरों का निर्माण पूरा किया। इसके अलावा टाउनशिप में ही कंपनी लगभग 8 एकड़ में सुरक्षा स्पोर्ट्स पार्क का विकास करेगी।
कंपनी का कहना है कि विस्तार की योजना नोएडा और यमुना सिटी में बिना बिके घरों को फिर से लांच किया जाएगा। इसके अलावा नए प्रोजेक्ट पर भी काम होना है। तीन नई टाउनशिप में सुरक्षा सिटी ऑफ गंगेज जोकि 256 एकड़, सुरक्षा एंटरप्राइज सिटी जोकि 85 एकड़, सुरक्षा यमुना स्मार्ट सिटी जोकि 124 एकड़ में बसाई जाएंगी, जल्दी ही कंपनी लांच करेगी। मौजूदा प्रोजेक्ट पूरे होने और नए बड़े प्रोजेक्टों की पाइपलाइन के साथ सुरक्षा समूह अब अगले चरण के लिए खुद को तैयार कर रही है।