{"_id":"6627c3ce8774c0c35b0e1627","slug":"50-discount-on-lunch-buffet-for-voters-noida-news-c-340-1-del1011-46363-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वोट देने वाले लोगों को लंच बुफे पर 50% की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वोट देने वाले लोगों को लंच बुफे पर 50% की छूट
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई रेस्तरां व मॉल की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एमसीडी लगातार प्रयास कर रही है। निगम ने 12 जोनों में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने साथ जोड़ा है। इसी कड़ी में द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में वोट देकर आने वाले लोगों को लंच बुफे पर 50% और डिनर बुफे पर 30% की छूट मिलेगी। नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) से संबद्ध रेस्तरां ने दिल्ली के मतदाताओं को आईडी और स्याही लगी उंगली दिखाने पर 20% छूट देने की घोषणा की है।
चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल ने उंगली पर स्याही का निशान दिखाने वाले खरीदारों को मंडल के साथ-साथ पंजीकृत प्रतिष्ठानों पर 10% की छूट देने की पेशकश की है। खरीदार 27 मई को इस एकमुश्त ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसी प्रकार व्यापार मंडल सी-4-ई जनकपुरी मार्केट ने भी छूट देने का निर्णय लिया है। बाजार से खरीदारी करने पर 5% की छूट मिलेगी। पश्चिम क्षेत्र में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों ने 10%-20% तक की छूट देने का निर्णय लिया है। इसी तरह सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल साकेत ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पात्र मतदाताओं को 20% छूट देने का निर्णय लिया है। केशवपुरम स्थित विभिन्न प्रतिष्ठान मतदाताओं को 20-30% की छूट देंगे।