फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5-year-old innocent boy dies after falling in septic tank after buying toffee

टॉफी खरीदने निकले 5 साल के मासूम की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत

Sun, 03 Jan 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
5-year-old innocent boy dies after falling in septic tank after buying toffee
निखिल। फाइल फोटो - फोटो : Grnoida
टॉफी खरीदने निकले 5 साल के मासूम की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत
विज्ञापन

रबूपुरा। क्षेत्र के मुरादगढ़ी गांव में निर्माणाधीन मकान के पानी से भरे सेप्टिक टैंक में गिरने से 5 साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम, शुक्रवार दोपहर दो रुपये लेकर पास की दुकान से टॉफी खरीदने गया था। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर जांच कर रही थी। शनिवार को बच्चे की चप्पल दिखने के बाद उसे सेप्टिक टैंक से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मुरादगढ़ी गांव निवासी किसान विपिन भाटी का 5 वर्षीय पुत्र निखिल शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी दादी से दो रुपये लेकर पास की दुकान से टॉफी लेने गया था। परिजनों का कहना है कि काफी देर तक निखिल के नहीं लौटने पर उन्हें चिंता हुई। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच परिजनों ने गांव निवासी प्रेमपाल सिंह के घर पर लगे सीसीटीवी में देखा तो निखिल टॉफी खाता दिखाई दिया। शनिवार को परिजनों को कुछ लोगों ने बताया कि गांव निवासी रविंद्र पुत्र रिछपाल के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। वहां एक बच्चे की चप्पल दिखीं हैं। परिजन व अन्य ग्रामीण निखिल को तलाशते हुए वहां पहुंचे तो सेप्टिक टैंक में बच्चे की चप्पल तैरती नजर आईं। सेप्टिक टैंक से ही बच्चे का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

खेलते समय गिरने की आशंका
बच्चे का शव सेप्टिक टैंक में मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व एसीपी भी गांव पहुंचे और मामले की जांच की गई। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। खेलते समय बच्चे के सेप्टिक टैंक में गिरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed