{"_id":"5ff9c35f8ebc3e2e3a16074d","slug":"5-nominated-for-kidnapping-minor-girl-after-entering-home-mewat-news-noi5588736134","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग लड़की का अपहरण 5 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर नाबालिग लड़की का अपहरण 5 नामजद
विज्ञापन
घर में घुसकर नाबालिग लड़की का अपहरण, 5 नामजद
नूंह। नगीना खंड स्थित गांव सरल में एक घर में घुसकर नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। नगीना पुलिस ने पिता हारून की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हारून ने बताया कि उनके गांव के पास अकलीमपुर फिरोजपुर गांव है। इस गांव में राजस्थान स्थित भरतपुर जिले का सीसन निवासी साहिल आता-जाता रहता है। 1 जनवरी को साहिल के साथ इलियास, आसिफ, शहीद और इशाक आदि लोग रात 11 बजे गाड़ी से आए और मेरे घर में घुस गए। इसके बाद कमरे में सो रही नाबालिग बेटी रुखसार को जबरदस्ती उठा लिया। उसने इलियास को पकड़ लिया, लेकिन इलियास के अन्य साथियों ने उनसे मारपीट की और नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गए।
पिता हारून ने बताया कि साहिल और अकलीमपुर फिरोजपुर निवासी इलियास के इशारे पर ही अपहरण की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी हरि सिंह ने बताया कि हारून की शिकायत पर गांव सीसन के साहिल, अकलीपुर फिरोजपुर गांव के इलियास, आसिफ, शहीद और इशाक के खिलाफ अपहरण की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। कई स्थानों पर दबिश दी गई है, लेकिन अब तक आरोपियों का पता नहीं चला है।