फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 km long jam on KMP road

केएमपी मार्ग लगा 5 किलोमीटर लम्बा जाम

Sat, 26 Feb 2022 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
5 km long jam on KMP road
तावडू। उपमंडल की सीमा से जा रहे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर इन दिनों लंबा जाम देखने को मिल रहा है। एक्सप्रेस वे के साथ वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए बिछाई जा रही रेलवे लाइन इस जाम का मुख्य कारण है। शनिवार को एक बार फिर केएमपी एक्सप्रेसवे पर लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसमें घंटों तक वाहन चालक फंसकर परेशान रहे। वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने इसे रेलवे लाइन निर्माणाधीन कंपनी कर्मचारियों की लापरवाही बताया है।
विज्ञापन

वाहन चालक व स्थानीय निवासी मिन्नू, यूसुफ, राशिद साजिद धुलावट, राजबीर व धर्मवीर आदि लोगों ने बताया कि केएमपी टोल प्लाजा के नजदीक मार्ग के साथ रेलवे लाइन निर्माण का कार्य जारी है। निर्माण कर रही एलएनटी कंपनी ने यहां पर एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को अवरुद्ध किया हुआ है। निर्माण कार्य पूरा होने तक वाहनों के आवागमन के लिए अस्थाई तौर पर एक मार्ग बनाया। जिसमें भारी गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे होने के कारण आए दिन कोई न कोई वाहन यहां दुर्घटनाग्रस्त होता है। कई बार ओवरलोड वाहन यहां पर पलट जाते हैं, जिसके कारण लंबा जाम लगा रहता है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात आई बरसात के कारण सड़क पर बने गड्ढों में भारी जलभराव और कीचड़ जमा हो गया, जिनके कारण वाहनों की रफ्तार एकदम धीमी हो गई। मार्ग के दोनों ओर लगभग पांच किलोमीटर का लंबा जाम गया। उन्होंने इस समस्या का मुख्य कारण एलएनटी कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही बताई। लोगों ने कहा कि निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है, लंबे जाम के कारण सड़क दुर्घटना में घायलों को ले जाने वाली एंबुलेंस भी अक्सर इसमें फंसी रहती है। शनिवार को जाम सूचना मिलने पर एक्सप्रेस वे की देखरेख का जिम्मा संभाल रही हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) एजेंसी के कर्मचारी और पुलिस भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने एलएनटी कंपनी कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेलवे लाइन का निर्माण कर रही कंपनी ने अनुमति लेकर एक निश्चित समय सीमा के लिए मार्ग को अवरुद्ध किया था। वाहनों के आवागमन के लिए अस्थाई मार्ग का निर्माण भी कराया गया है। 18 फरवरी को अधिकारियों को पत्र लिखकर उनसे समस्या का जल्द समाधान करने का आग्रह किया था। यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, सीनियर मैनेजर, एचएसआईआईडीसी
समस्या का समाधान करने के लिए के लिए युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य जारी है। अवरुद्ध किए गए मार्ग की जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी।
आलोक, डिप्टी मैनेजर, वेस्टर्न डेडीकेटेड रेलवे फ्रेट कॉरिडोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed