फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 killed by Corona, 94 new infected

जिले में कोरोना से 5 की मौत, 94 नए संक्रमित

Sat, 15 May 2021 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
5 killed by Corona, 94 new infected
नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण कहर बढ़ता ही जा रहा है। मेवात में शनिवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई। इनमें नूंह खंड के गांव मेवली निवासी 35 वर्षीय युवक, फिरोजपुर झिरका खंड के गांव अखनाका निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, साठावाड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय महिला, तावडू खंड के गांव मोहम्मदपुर अहीर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग, पुन्हाना खंड के गांव गुबराड़ी निवासी 38 वर्षीय युवक शामिल है। वहीं, शनिवार को 94 नए संक्रमित मिले। नूंह में 39, इंडरी में 7, तावडू में 27, पुन्हाना में 11, नगीना में 8 और फिरोजपुर झिरका में 2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 115 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 547 है। जिले में अभी 2513 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 4273 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3662 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 90565 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 66240 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 24325 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 246432 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 238756 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed