फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 got bail, as soon as they were released, 29 farmers went to jail again

Noida News: 45 को मिली जमानत, रिहा होते ही 29 किसान दोबारा पहुंचे जेल

Thu, 26 Dec 2024 02:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
5 got bail, as soon as they were released, 29 farmers went to jail again
45 को मिली जमानत, रिहा होते ही 29 किसान दोबारा पहुंचे जेल
विज्ञापन

- प्रमुख नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर जेल परिसर में किया हंगामा, मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई, 16 किसान घर लौटे


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 10 फीसदी भूखंड और नए कानून के तहत मुआवजा वितरण सहित अन्य मांगों के लिए आंदोलन करने वाले 45 किसानों की रिहाई का परवाना बुधवार को लुक्सर जेल पहुंच गया था। जमानत मिलने के बाद गेट से बाहर आए किसानों ने प्रमुख नेताओं की जमानत नहीं मिलने के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। प्रशासन और पुलिस ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। नहीं मानने पर 29 किसानों को शांति भंग की धारा में चालान कर दोबारा जेल भेज दिया गया। बुधवार को 16 किसान जेल से घर लौटे।
विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करने वाले किसान पिछले कई दिनों से लुक्सर जेल में बंद हैं। अदालत ने मंगलवार को 45 किसानों की जमानत मंजूर की थी। हालांकि देर रात तक परवाना जेल तक नहीं पहुंचने के कारण किसानों की रिहाई रात तक नहीं हो पाई थी। बुधवार सुबह किसानों को जेल से रिहा किया गया। जेल से बाहर आते ही किसानों ने प्रमुख नेता सुनील फौजी, सुखबीर खलीफा और डॉ. रूपेश वर्मा सहित अन्य को भी रिहा करने की मांग पर अड़ गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लाख प्रयास के बाद भी समझाने पर किसान नहीं माने तो मजिस्ट्रेट ने 29 किसानों का चालान शांति भंग में करके उन्हें दोबारा जेल भेजने का आदेश दे दिया। बाकी बचे 16 किसान घर लौट गए। गिरफ्तार किए गए किसानों में मुख्य रूप से प्रमोद शर्मा, सोनू पहलवान, अतुल यादव, सुशील समेत किसान शामिल हैं।
विज्ञापन

किसान संगठनों की गतिविधियों पर नजर
किसानों की रिहाई के साथ ही पुलिस और प्रशासन लगातार संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। गांवों में पुलिस लगातार जमानत पर बाहर आए किसानों की कार्यशैली की रिपोर्ट भी तैयार कर रही है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed