{"_id":"6003467e8ebc3e2e772bc4ef","slug":"5-crooks-arrested-in-8-lakh-loot-noida-news-noi5602923123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप कर्मियों से 8 लाख लूटने वाले 2 बदमाशों को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप कर्मियों से 8 लाख लूटने वाले 2 बदमाशों को लगी गोली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। 8 जनवरी को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मियों से 8 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच शनिवार रात मुठभेड़ हुई। दो बदमाश गुलावठी निवासी बृजेश और दादरी निवासी चंद्रकांत उर्फ सन्नी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कुल 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई बुलेट और लूटे गए 6.15 लाख रुपये बरामद किए हैं। इनमें एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी स्याना बुलंदशहर निवासी विकास भी शामिल है। ‘अमर उजाला’ ने भी इस वारदात में किसी कर्मचारी के शामिल होने की आशंका जताई थी। पुलिस के अनुसार वारदात और इसकी साजिश रचने में कुल 8 आरोपी शामिल थे। तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों ने 29 दिसंबर को तिलपता गांव के पास एक व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये भी लूटे थे। डीसीपी हरीश चंदर और एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि 8 जनवरी को देवला स्थित पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर और चालक स्कूटी से बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस का स्टीकर लगी बुलेट पर सवार दो बदमाशों ने स्कूटी लूट की थी। स्कूटी में सीट के नीचे 8 लाख रुपये रखे थे। पेट्रोल पंप के दोनों नए कर्मचारी पहली बार रुपये जमा कराने जा रहे थे। ऐसे में रेकी के बाद वारदात की आशंका जताई जा रही थी।
डीसीपी ने बताया कि शनिवार रात बदमाश जुनपत गांव के पास से गुजर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस, एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें घेर लिया। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बृजेश और चंद्रकांत घायल हो गए। इन दोनों ने ही वारदात को अंजाम दिया था। वारदात की साजिश में शामिल हापुड़ निवासी विजेंद्र, विकास और सुनील सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया गया है। साजिश में शामिल पेट्रोल पंप कर्मी विकास को लूटी गई रकम में 30 फीसदी हिस्सा मिला था। इस घटना के बाद सूरजपुर कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी को निलंबित किया गया था। वहीं पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटी गई स्कूटी बरामद नहीं हो पाई है।