{"_id":"68ec05244ba48028c8078e2f","slug":"5-cattle-smugglers-arrested-in-encounter-na-news-c-194-1-son1001-135822-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुठभेड़ में 5 पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुठभेड़ में 5 पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र/कोन। स्थानीय स्थाने की पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ के बाद पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 22 पशुओं को मुक्त कराया है।
रविवार को दोपहर बाद कोन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुड़वा पहाड़ी जंगल और रामगढ़ मार्ग से होते हुए कुछ तस्कर गोवंश लेकर झारखंड जा रहे हैं। इसके बाद थाना प्रभारी संजीव सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्होंने लौंगा बंधा के पास गायघाट तिराहे पर घेराबंदी कर ली।
रात में बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और पीछे आ रहे तस्करों को संकेत किया। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वे फायरिंग कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में झारखंड के कोईदी नगर उंटारी निवासी रफीक के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से रफीक और मप्र के खड़ार निवासी राममिलन, अमृतलाल, कोन के रामगढ़ निवासी राहुल, छोटूलाल उर्फ छट्टू को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने बताया कि उनके गैंग का सरगना रफीक है। वे मप्र और जुगैल क्षेत्र से मवेशी खरीदकर पश्चिम बंगाल में बेचते हैं।
तस्कर मवेशियों को सलखन, पड़रछ और बग्गी बंधा के जंगलों से होते हुए ले जाते हैं। प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि घायल तस्कर को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।