फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5.60 lakh cheated from the contractor on the pretext of cheap cement

सस्ते सीमेंट का झांसा देकर ठेकेदार से 5.60 लाख ठगे

Tue, 31 May 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
5.60 lakh cheated from the contractor on the pretext of cheap cement
ग्रेटर नोएडा। साइबर ठगों ने नामी सीमेंट कंपनी का अफसर बनकर कई लोगों को कॉल की और अधिक माल लेने पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट देने का झांसा दिया। आरोपियों ने एक ठेकेदार को झांसा देकर 5.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। आशंका है कि आरोपियों ने अन्य लोगों से भी ठगी की है। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर फाई-3 निवासी सुमित कुमार ठेकेदार हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनके मोबाइल पर एक नामी सीमेंट कंपनी के नाम से मैसेज आया था। मैसेज में कंपनी एक स्कीम के तहत दो हजार सीमेंट की बोरी खरीदने पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट देने की बात कही गई थी। ठेकेदार ने पूरे मामले की जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का एक अधिकारी बताकर पूरी स्कीम के बारे में समझाया। सौदा होने पर दो हजार बोरी सीमेंट खरीदने पर 280 रुपये प्रति बोरी भुगतान करने की बात कही गई। इससे ज्यादा सीमेंट का सौदा करने पर आरोपी और अधिक डिस्काउंट देने की बात कर रहा था। जबकि सीमेंट का थोक भाव इस समय 430 रुपये प्रति बोरी है। आरोपी के झांसे में आकर ठेकेदार ने दो हजार बोरी सीमेंट मंगवाने के लिए पैसा ट्रांसफर कर दिया। सीमेंट नहीं मिलने पर सुमित ने मामले की शिकायत ऑनलाइन साइबर सेल में की है। इसके अलावा पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दोस्त के पास भी आई थी कॉल, ठगी से बचाया
सीमेंट की डिलवरी नहीं होने पर पीड़ित ने दिए गए नंबर पर कॉल और व्हाट्सएप चैट करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ठग का नंबर बंद आ रहा है। वहीं, सुमित को पता चला कि इसी तरह की कॉल उसके एक दोस्त के पास आई है। दोस्त भी आरोपी की बातों में आ चुका था और रुपये ट्रांसफर करने वाला था लेकिन सुमित ने उसे ठगी की जानकारी देकर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएफसी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 1.51 लाख की ठगी
नोएडा। केएफसी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर एक शख्स से 1.51 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाजों ने खुद को केएफसी का अधिकारी बताकर ठगी को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से दो लोगों को नामजद करते हुए शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-26 निवासी दिव्यकांत श्रीवास्तव ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ महीने पहले किसी माध्यम से उनकी मुलाकात कार्तिक शर्मा व राहुल मैथ्यू नामक दो लोगों से हुई थी। दोनों ने खुद को केएफसी का अधिकारी बताया था। उन्होंने दिव्यकांत को केएफसी फ्रेंचाइजी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी के नाम पर दोनों आरोपी ने उनसे 1.51 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न तो अब तक कोई फ्रेंचाइजी मिली न ही पैसे वापस कर रहे हैं। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने कार्तिक शर्मा व राहुल मैथ्यू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed