फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5.55 lakh rs auction for 0001 vip number

वाहनों की नीलामी

Fri, 16 Oct 2020 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
5.55 lakh rs auction for 0001 vip number
0001 नंबर के लिए 5.55 लाख की बोली
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना काल में भी वाहनों के लिए वीवीआईपी नंबर लेने वालों का क्रेज बरकरार है। जिले में 0001 नंबर के लिए 6 लोगों ने बोली लगाई है। जो कि 5,55,500 तक पहुंची है। हालांकि ,अभी दो दिन में बोली और ऊपर जा सकती है। एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि इस बार नवरात्र में उम्मीद नहीं थी कि लोग वाहन खरीदने में रुचि दिखाएंगे। वीवीआईपी नंबर की नीलामी से लगा रहा है कि वाहन जमकर बिकेंगे। यूपी16सीआर सीरीज में 0001 नंबर पर पांच लाख 55 हजार 500 रुपये तक बोली लगाई गई है। जबकि 0009 नंबर पर 1 लाख 500 रुपये की बोली लगी है। इसके अलावा 0011 पर 50 हजार की बोली लगी है। दो दिन बाद नीलामी के नतीजे आएंगे। जो अधिक बोली लगाएगा उसी को नंबर अलॉट होगा।
इस बार भी न हो जाए खेल
पिछली बार कुछ लोगों ने मिलकर वीवीआईपी नंबर लेने के लिए खेल कर दिया था। एक ही नंबर के लिए आपस में जानकार लोगों ने बोली लगाई और सबसे अधिक बोली लगाने वाले ने पैसे जमा नहीं किया। दूसरे नंबर पर बोली लगाने वाले ने भी इंकार कर दिया तो तीसरी बोली लगाने वाले को यह नंबर कम पैसों में ही अलॉट कर दिया गया। अधिकारी इस बार भी ऐसी आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

छोटी कार और दोपहिया पर टिका है बाजार
कोरोना काल में सार्वजनिक वाहनों से चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को ऑफिस बुलाया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद से ही छोटी कार और दोपहिया वाहनों का बाजार गुलजार हुआ है। पिछले दिनों सबसे अधिक दोपहिया वाहन और फिर 5 से 10 लाख के बीच वाली कारों को खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed