फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5-5 Adarsh Parks to be built in each section of the Horticulture Department

उद्यान विभाग के प्रत्येक खंड में बनेंगे 5-5 आदर्श पार्क

Sun, 30 May 2021 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
5-5 Adarsh Parks to be built in each section of the Horticulture Department
नोएडा। प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने उद्यान विभाग के अंतर्गत आने वाले पार्कों के औचक निरीक्षण का निर्देश दिया है। इसी क्रम में उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अन्य अधिकारियों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। आदेशों के तहत उप निदेशक उद्यान को अपने-अपने खंडों में 5-5 पार्कों को आदर्श पार्क बनाने की दिशा में काम करना होगा। ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि उनकी ओर से पार्कों के औचक निरीक्षण शुरू किया गया है। रोजाना कुछ पार्कों का निरीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ पार्कों में लकड़ी की कटिंग कराकर बेंच आदि बनाए गए हैं। वहीं लैंडस्केप में कैक्टस लगाने को कहा गया है। तय किए गए 2000 गमलों में से एक हजार गमले लगा दिए गए हैं। वहीं, प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। कई स्थानों पर एंट्री गेट बनाने का काम शुरू किया गया है। हालांकि इसे वर्क सर्किल की ओर से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक 1639 सिलिंडर रिफिलिंग के बाद वितरित
नोएडा। प्राधिकरण ने सेक्टर-93बी और सेक्टर-135 में ऑक्सीजन रिफिलिंग बैंक की स्थापना की है। यहां अब तक 1639 ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिलिंग के बाद लोगों को वितरित किए गए हैं। 22 सिलिंडर रिफिलिंग की प्रक्रिया में है। कुल 10 सेंटरों से 243 ऑक्सीजन सिलिंडर और 42 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया गया है। मोबाइल ऑक्सीजन बैंक से 16 ऑक्सीजन सिलिंडर और 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लोगों के घरों तक पहुंचाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed