फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   47 Landholder whose list is sent to Noida DM, 27 marked

12 भूमाफिया पर गैंगस्टर एक्ट, 90 लोगों पर की जा चुकी है गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Sat, 30 Dec 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 30 Dec 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
47 Landholder whose list is sent to Noida DM, 27 marked
- फोटो : amar ujala

जिले में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से जिले में 12 भूमाफिया पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है, जबकि शासन को टॉप 47 की सूची भी भेज दी है। दूसरे चरण में 27 भूमाफिया भी चिह्नित कर लिए गए हैं। जिला प्रशासन ने कई अरब की 93.38 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी बीएन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शासन ने इसी साल मई में सरकार की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए थे। एक टास्क फोर्स भी गठित की गई थी। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जिले स्तर पर टास्क फोर्स का गठन करके पहले चरण में 90 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


इसके बाद गहनता से जांच की गई तो 2 और लोगों पर गैंगस्टर लगाया गया। जबकि हाल ही में 10 लोगों पर गैंगस्टर लगाया गया है। उक्त लोगों पर नोएडा प्राधिकरण की अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा करने का आरोप है और उनके खिलाफ कई-कई मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि पिछले दिनों शासन की ओर से प्रत्येक जिले के टॉप-10 भूमाफिया की सूची मांगी गई थी, लेकिन गौतमबुद्ध नगर में टॉप-10 के बजाय टॉप-47 की सूची दी गई। यह 25 गांवों के भूमाफिया हैं।

सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो जाना पडे़गा जेल

47 Landholder whose list is sent to Noida DM, 27 marked

उन्होंने बताया कि गढ़ी-चौखंडी निवासी रामभूल, कालू यादव, लिटिल यादव, नितिन यादव, अनिल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, गोलू यादव और रवि यादव पर भूमाफिया के तहत गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इनके अलावा बहलोलपुर निवासी टीटू उर्फ बिट्टू, जग्गी यादव पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।

एसएसपी लवकुमार ने बताया कि जिन लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई हैं। उनकी सूची प्राधिकरण ने सौंपी थीं और उनके खिलाफ प्राधिकरण ने जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामभूल यादव समेत 10 पर एफएनजी स्थित प्राधिकरण की जमीन को कब्जाने का आरोप था और उक्त लोग जमानत पर आए हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इनके अलावा अवैध खनन करने के आरोप में भी 10 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने बताया कि इन लोगों पर जो कानूनी कार्रवाई की जा रही है उसमें कोई हीलाहवाली न हो। उसके लिए भी कमेटी बनाई है जो लगातार इन मामलों की पैरवी करेगी और उक्त लोगों को उनके अंजाम तक पहुंचाएगी जिससे जिले के लोगों के लिए यह कार्रवाई नजीर बन सकें और सरकारी व गैर सरकारी जमीन पर कब्जा न कर पाएं।

वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा में अवैध तरीके से पार्किंग का जाल बिछाकर वसूली करने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह लोग मौके से लोगों से रुपये वसूलते पाए गए थे। उन्होंने बताया कि 3 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। यह ऐसे लोग हैं जो पीछे रहकर काम कराते हैं और पार्किंग चलवाने में उन्हीं का हाथ था।

राजस्व विभाग से मांगी ग्राम समाज व पोखर की जमीन की सूची

47 Landholder whose list is sent to Noida DM, 27 marked
police

पुलिस-प्रशासन ने जिले में भूमाफिया की सूची जारी करके लोगों को संदेश दिया है कि अब कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता। जिन लोगों ने अभी भी ग्राम समाज, तालाब या अन्य किसी की जमीन पर कब्जा कर रखा है वह स्वयं उसे खाली कर दें।

अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि अभी तक कुछ लोगों को यह लगता था कि उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन जैसे ही गुंड व गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई है तो कुछ लोगों ने सरकारी जमीन को छोड़ना शुरू कर दिया है।

हालांकि, राजस्व विभाग से इसका लेखाजोखा तैयार कराया जा रहा है। उनसे प्रत्येक ग्रामसभा वार पोखर, ग्राम समाज आदि की जमीन की सूचना मांगी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed