फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   456 people arrested for drinking liquor on roadside

Noida News: सड़क किनारे शराब पीने वाले 456 लोग गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
456 people arrested for drinking liquor on roadside
गाजियाबाद। शहर, देहात और ट्रांस हिंडन जोन की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार की शाम सात बजे से रात नौ बजे तक चले इस दो घंटे के अभियान में कुल 456 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी व्यक्तियों को थाने लाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण करने के बाद पुलिस अधिनियम 34 के तहत चालान किया गया।
विज्ञापन


गाजियाबाद को तीन जोन में बांटकर यह कार्रवाई की गई। देहात जोन में सबसे अधिक 144 लोग पकड़े गए, जिनमें लोनी से 15, ट्रॉनिका सिटी से 9, अंकुर विहार से 11, लोनी बॉर्डर से 22, मसूरी से 25, मुरादनगर से 10, मोदीनगर से 8, निवाड़ी से 6, भोजपुर से 5, वेव सिटी से 10 और क्रॉसिंग रिपब्लिक से 23 लोग शामिल थे। शहर जोन में कुल 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कोतवाली घंटाघर से 26, विजय नगर से 31, सिहानी गेट से 12, नंद ग्राम से 42, कवि नगर से 23 और मधुबन बापूधाम से 20 लोग थे।
विज्ञापन

ट्रांस हिंडन जोन में कुल 158 लोगों को पकड़ा गया। इस जोन में इंदिरापुरम से 28, कौशांबी से 22, खोड़ा से 13, साहिबाबाद से 29, लिंक रोड से 23, शालीमार गार्डन से 19 और टीला मोड से 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से होने वाली असुविधा और कानून व्यवस्था की समस्या को रोकने के लिए चलाया गया। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया सड़क किनारे शराब पीने वालों से अन्य यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। साथ ही हादसों की भी आशंका रहती है। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed