{"_id":"65caa392c548fa85720171c4","slug":"45-page-charge-sheet-filed-in-motivational-speaker-vivek-bindra-case-grnoida-news-c-1-gnd1002-1405763-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा मामले में 45 पन्नों की चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा मामले में 45 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा मामले में 45 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
- पत्नी से मारपीट के आरोप में दर्ज हुई थी रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट व सीसीटीवी फुटेज को बनाया आधार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पत्नी से मारपीट करने के आरोपी मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ पुलिस ने अदालत में 45 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें विवेक को पत्नी से मारपीट का दोषी पाया है। मेडिकल रिपोर्ट, आसपास के लोगों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तैयार चार्जशीट दाखिल होने से बिंद्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बिंद्रा के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने के मामले में 14 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। बिंद्रा की पत्नी यानिका के भाई ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यानिका और बिंद्रा की शादी 6 दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद से दोनों सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में रहते थे। शादी के एक दिन बाद सात दिसंबर को विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। इस पर नवविवाहिता यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि विवेक ने यानिका को कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा था। मारपीट की वजह से उनकी पत्नी यानिका के पूरे शरीर पर चोट और घाव हो गए थे। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा था। बाल नोंचने की वजह से यानिका के सिर में भी घाव है।
मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते इस मामले में पुलिस ने सोसाइटी के कैमरे में कैद वीडियो व यानिका की मेडिकल रिपोर्ट व उसके बयान दर्ज किए थे। इसके अलावा विवेक बिंद्रा के पड़ोसी व अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए। इन बयानों व सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों को आधार बनाते हुए पुलिस ने विवेक बिंद्रा को पत्नी से मारपीट का दोषी मानते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।