फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   44 candidates got 100 percentile, 18 students at number one

जेईई मेन रिजल्ट : 44 उम्मीदवारों को मिला 100 पर्सेंटाइल, पहले नंबर पर 18 विद्यार्थी

Wed, 15 Sep 2021 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
44 candidates got 100 percentile, 18 students at number one
नई दिल्ली। जेईई मेन परीक्षा में 44 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। वहीं 18 उम्मीदवारों को पहला रैंक मिला है। ये जानकारी शिक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार आधी रात को दी गई।
विज्ञापन

परीक्षा के पहली रैंक पर कनार्टक के गौरब दास, बिहार के वैभव विशाल, आंध्र प्रदेश के डीवी पनीश, राजस्थान के सिद्धांत मुखर्जी, अंशुल वर्मा और मृदुल अग्रवाल, दिल्ली के रुचिर बंसल और काव्या चोपड़ा, उत्तर प्रदेश के अमिया सिंघल और पल अग्रवाल, तेलंगाना के कोमा शरनया और जॉयसुला वेंकट आदित्य, आंध्र प्रदेश के पासला वीरा सीवा, कर्णम लोकेश और कंचनापल्ली राहुल नायडू, पंजाब के पुलकित गोयल और चंडीगढ़ के गुरअमृत सिंह आए हैं।
विज्ञापन

इस साल से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई)- मेन परीक्षा साल में चार बार आयोजित करवाई जा रही है ताकि छात्रों को सुविधा रहे और स्कोर में सुधार करने का अवसर उन्हें मिल सके। इसका पहला चरण फरवरी और दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का अगला चरण अप्रैल और मई में होना था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण उसका आयोजन नहीं किया जा सका। परीक्षा का तीसरा चरण 20-25 जुलाई के बीच और चौथा चरण 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच आयोजित किया गया था।

जेईई मेन परीक्षा में छात्रों को ये रैंक एनटीए स्कोर के बेस्ट फॉर पर विचार करने के बाद मौजूदा नीति के अंतर्गत दिया गया है। ये परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी। इसके चार चरणों में 9.34 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed