फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   423 seats vacant in Government College, two days left for admission

Noida News: राजकीय महाविद्यालय में 423 सीटें खाली, दाखिले के बचे दो दिन

Mon, 29 Sep 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
423 seats vacant in Government College, two days left for admission
फोटो संख्या:56- राजकीय म​हाविद्यालय महेंद्रगढ़ में दा​खिला लेते विद्यार्थी--संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में यूजी और पीजी कक्षाओं में दाखिला लेने के दो दिन का शेष है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पांचवीं बार दाखिले के लिए पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में यूजी कक्षाओं में 390 सीटें और पीजी कक्षाओं में पांच सीटें रिक्त हैं। 30 सितंबर तक दाखिले की अंतिम तिथि है। राजकीय महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी प्रो. विजय कुमार यादव ने बताया कि विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय में पांचवीं बार रिक्त सीटों पर दाखिला के लिए दो दिन का शेष है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में यूजी कक्षाओं में 423 सीटें रिक्त हैं। विभाग की ओर से अंतिम तिथि 30 सितंबर तक की हुई है। उसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। शनिवार को यूजी में पांच विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। महाविद्यालय में 1280 सीटों पर 857 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जबकि 423 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पांच विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीए संकाय में एक, बीकॉम में एक, बीसीए में एक, बीएससी मेडिकल में एक तथा बीएससी नॉन मेडिकल में एक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। वहीं पीजी की 140 सीटों पर 133 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। सात सीटें रिक्त हैं। दाखिला प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से 1:30 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी आती है तो वह महाविद्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
-----------

- यूजी कक्षा में रिक्त सीटों पर एक नजर
संकाय कुल सीट रिक्त
बीए 600 139
बीकॉम 80 19

बीसीए 40 03
बीएससी मेडिकल 160 52

बीएससी नॉन मेडिकल 400 210
---------------------

- पीजी कक्षा में रिक्त सीटों की स्थिति:
एमए अंग्रेजी 50 03

एमएससी कैमेस्ट्री 40 04
एमए हिंदी 50 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed