फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कांग्रेस की पत्रकारवार्ता

कांग्रेस की पत्रकारवार्ता

Fri, 29 Mar 2019 04:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की पत्रकारवार्ता
फोटो
विज्ञापन

गिले-शिकवे दूर, अब प्रचार के लिए क्षेत्र में उतरेंगे: रघुराज सिंह
- प्रेसवार्ता में प्रत्याशी ने कहा कि क्षेत्र में जमीनी मुद्दों पर करेंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। गैर कांग्रेसी प्रत्याशी को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की आशंका अब समाप्त हो गई है। पार्टी हाईकमान के मान मनोव्वल के बाद रघुराज सिंह मान गए और प्रत्याशी के साथ प्रचार करने की हामी भर दी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुराज सिंह ने बृहस्पतिवार को नोएडा के सेक्टर-29 मीडिया क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रत्याशी से उनका कोई विरोध नहीं था। लेकिन आला कमान को यह संदेश देना था कि जो लोग किसानों, बायर्स समेत अन्य मामलों में रात-दिन मेहनत करते हैं। उन्हें नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए था। इससे पार्टी के कार्यकर्ता हतोत्साहित हो जाते हैं। बता दें कि रघुराज सिंह ने प्रत्याशी के रूप में डॉ. अरविंद सिंह की घोषणा होते ही जमकर विरोध किया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि कहीं बाहरी प्रत्याशी रमेश चंद्र तोमर की तरह वह पार्टी ही छोड़कर न चले जाएं।
लोकसभा प्रभारी चेनिका उन्नियाल ने कहा कि उनके प्रत्याशी का एजेंडा अन्य प्रत्याशियों की तरह हवा-हवाई नहीं है। प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि वह नोएडा में पढ़े हैं और जिले में निवास करते हैं। जिले के बायर्स, किसान, महिला सुरक्षा, प्रदूषण, चिकित्सा आदि समेत सभी मुद्दों की उनको जानकारी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह स्थानीय सांसद ने डॉक्टर होने के बाद भी एक ऐसा अस्पताल नहीं खुलवाया, जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके। जबकि अपने अस्पतालों की संख्या बढ़ाने में जुटे हुए हैं। कहा कि वह जमीनी मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सोलंकी, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, पीतांबर शर्मा, विरेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, रामकुमार तंवर और नवीन नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद
वरिष्ठ नेता रघुराज सिंह समेत अन्य नेताओं प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह के आग्रह पर उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। साथ ही वादा किया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी और जिले के सभी कांग्रेसियों को प्रचार के लिए उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed