फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गिरिराज सिंह-------------प्रदर्शन-धरना

गिरिराज सिंह-------------प्रदर्शन-धरना

Wed, 26 Dec 2018 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
गिरिराज सिंह-------------प्रदर्शन-धरना
फोटो
विज्ञापन


बिना अनुमति आयोजित धरने को
संबोधित नहीं कर पाए गिरिराज
केंद्रीय मंत्री को सिटी मजिस्ट्रेट ने दी जानकारी तो मान गए
- बाद में अलग जगह की पत्रकारों से वार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहीद भगत सिंह सेना और जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने के लिए मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में धरना दिया। इस धरने को संबोधित करने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को आना था। धरने की कोई अनुमति न होने के कारण वे इसे संबोधित नहीं कर पाए। केंद्रीय मंत्री व सिटी मजिस्ट्रेट ने केवल ज्ञापन लिया।
दरअसल, जनसंख्या बढ़ने के विरोध और जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग को लेकर मंगलवार को सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह संबोधित करने पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र सभा में पहुंच गए और केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इस सभा-धरने की कोई अनुमति नहीं है। इसलिए आप इसे संबोधित न करें। यह सुनते ही केंद्रीय मंत्री ने सिटी मजिस्ट्रेट की बात मान ली और उनके साथ उन्हीं के कार्यालय में चले गए। हालांकि उसी वक्त लोगों ने दोनों को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंप दिया। इसमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग की गई थी। केंद्रीय मंत्री कुछ देर तक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठे और वहां से बिना कुछ बोले ही चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सेक्टर-31 में पत्रकारों से वार्ता की। इसमें गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं हुआ तो देश में गृह युद्घ हो जाएगा। ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। इसके लिए देश के सभी नागरिकों को दो से अधिक बच्चे नहीं करने चाहिए। साथ ही सरकार भी जनसंख्या को लेकर चिंतित है। जरूरत पड़ी तो इस कानून को लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारी अनिल चौधरी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में इसके लिए आंदोलन किया जा रहा है। सरकार को इसे गंभीरता से लेकर दो बच्चों का कानून लाना होगा। ऐसा नहीं किया गया तो देश बर्बादी की ओर जाएगा। इस दौरान हरेंद्र चौधरी, ममता सहगल, सुनील शर्मा, विनय हिंदू, राजेश, सुंदर, सतीश समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed