फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्राधिकरण की जमीन पर बिना अनुमति के नहीं हो सकता कोई आयोजन

प्राधिकरण की जमीन पर बिना अनुमति के नहीं हो सकता कोई आयोजन

Wed, 26 Dec 2018 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण की जमीन पर बिना अनुमति के नहीं हो सकता कोई आयोजन
नमाज विवाद साइड स्टोरी
विज्ञापन


हेडिंग:
बिना अनुमति प्राधिकरण की जमीन
पर नहीं हो सकता कोई आयोजन
सेक्टर-58 के पार्क में नमाज अदा करने पर विवाद के बाद प्राधिकरण ने किया साफ
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। आपको किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना है और प्राधिकरण के किसी पार्क या स्थल का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अनुमति लेनी होगी। प्राधिकरण आयोजन के लिए फीस लेता है। सेक्टर-58 में प्राधिकरण के पार्क में नमाज अदा करने पर हुए विवाद पर प्राधिकरण ने यह जानकारी दी है।

प्राधिकरण के उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पार्क में नमाज अदा करने के लिए किसी भी संगठन या व्यक्तिगत तौर पर अनुमति लेने का प्रयास नहीं हुआ है। यही नहीं, प्राधिकरण ने इस तरह के आयोजन की अनुमति कभी नहीं दी है। हालांकि, प्राधिकरण का कहना है कि शादी या अन्य आयोजनों के लिए लोगों को इसकी अनुमति दी जाती है और इस बाबत प्राधिकरण की ओर से फीस निर्धारित है। अधिकारियों का कहना है कि एक दिन या आधा एकड़ स्थान पर आयोजनों के लिए पांच हजार रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा कराई जाती है। इसके अलावा, अन्य फीस भी निर्धारित की गई है, जो घंटे के हिसाब से ली जाती है।
विज्ञापन


आयोजनों के लिए यह हैं नियम
- किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति के किसी तरह का आयोजन नहीं किया जा सकता।
- किसी को इस पर आपत्ति है तो उस आयोजन को रोका जा सकता है।
- इसके लिए जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण से अनुमति लेनी होगी।
- अनुमति देने के बाद प्रशासन या प्राधिकरण वहां सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed