{"_id":"5b5214a04f1c1b27618b5ddd","slug":"41532105888-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटू ने मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटू ने मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में वेतन बढ़ोतरी सहित तमाम मांगों को लेकर सीटू के आह्वान पर शुक्रवार को श्रमिकों की हड़ताल का उद्योगों में असर दिखाई नहीं दिया। नोएडा फेज-1, 2 व तीन की औद्योगिक इकाइयों में रोजाना की तरह कामकाज जारी रही। हड़ताल को देखते हुए पुलिस, प्रशासन व औद्योगिक संगठन दिनभर अलर्ट पर रहे। वहीं, सीटू कार्यकर्ताआें ने शहर में जगह-जगह जुलूस निकाला और सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
पांच साल पहले फेस-दो औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक आंदोलन के दौरान कई उद्योगों में तोड़फोड़ आगजनी की घटना हो गई थी। करीब 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। ऐसे में 20 जुलाई हो हड़ताल के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए औद्योगिक सेक्टरों में दिनभर पुलिस चौकन्नी रही। नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) की टास्क फोर्स सुबह 9 बजे से ही एनईए भवन में तैनात रही। सभी सेक्टरों में निगरानी रखी जा रही थी। एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने औद्योगिक सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन का आभार जताया।
वहीं, सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सीटू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सीटू ग्रामीण विकास समिति, नोएडा रेहड़ी पटरी, गरीब रक्षा वाहिनी मोर्चा, अट्टा दैनिक बाजार एसोसिएशन, आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन, घरेलू कामगार महिला संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर-नोएडा के मजदूरों का न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने, एनसीआर का अलग वेज बोर्ड गठित करने, कार्य स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा की गारंटी, ठेकेदारी प्रथा पर अंकुश लगाने, निजीकरण पर रोक लगाने, नौजवानों के लिए रोजगार गारंटी, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने आदि की मांग उठाई। प्रदर्शन में किसान नेता डॉ. रूपेश वर्मा, रविंद्र भाटी, हरेंद्र खारी, कपिल गुर्जर, अजय चौधरी, महेश गुर्जर, अमित पहलवान, ईश्वर पहलवान आदि मौजूद रहे।