फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   40 players from Noida will stage a protest in Lucknow today.

Noida News: आज लखनऊ में नोएडा के 40 खिलाड़ी करेंगे प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
40 players from Noida will stage a protest in Lucknow today.
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मिली है टिकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के 40 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में फ्रेशर्स, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेलेंगे।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन 25 जुलाई को सेक्टर-49 स्थित नागर कम्युनिटी सेंटर में आयोजित जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के आधार पर किया गया।

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव उमेश यति ने बताया कि चयनित खिलाड़ी पिछले कई दिन से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं। खिलाड़ियों ने तकनीकी अभ्यास के साथ फिटनेस पर भी विशेष ध्यान दिया है, ताकि बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीत सकें। चयनित खिलाड़ी 30 जुलाई से 2 अगस्त तक विभिन्न वर्गों में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए तैयार
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास किया है। मेरा लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतना है। -शुभी राठौर, खिलाड़ी
प्रतियोगिता की तैयारी के लिए फिटनेस और तकनीक पर विशेष ध्यान दिया है। पूरी कोशिश रहेगी कि जिले का नाम रोशन करूं। -आद्या राठौर, खिलाड़ी
प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला होगा, इसलिए पूरी तैयारी की है। आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। -कार्तिक सिंह, खिलाड़ी
कोच के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास किया है। लक्ष्य पदक जीतकर गौतम बुद्ध नगर का गौरव बढ़ाना है।-हर्ष यादव, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed