फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   40 patients of corona were found in four days, concern increased

चार दिन में कोरोना के 40 मरीज मिले, चिंता बढ़ी

Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
40 patients of corona were found in four days, concern increased
नोएडा के सेक्टर- 27 स्थित अट्टा मार्केट में खरीदारों की उमडी भीड़। अमर उजाला
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में चार दिन में कोरोना के 40 नए मरीज की पुष्टि हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 13 नए मरीज मिलने के बाद इस माह संक्रमितों का आंकड़ा 105 पर पहुंच गया है जो जून के बाद सबसे ज्यादा है। नए मिले 13 मरीजों में सात एक ही परिवार के हैं। जो नए साल पर किसी दूसरे राज्य में घूमने जाने वाले थे। वहीं शनिवार को स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 6 रही। जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 54 हो गए हैं। बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने जांच बढ़ाने का निर्णय लिया है। कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डॉ. शिरीश जैन ने बताया कि रोजाना 3500 आरटी-पीसीआर जांच का लक्ष्य था, जिसे बढ़ाकर रोजाना 6000 कर दिया गया है। जांच के लिए 10 अतिरिक्त टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में अब तक ओमिक्रॉन के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं की है। जबकि जिले में विदेशों से आए लोगों की संख्या 9 हजार से ज्यादा हो चुकी है। इनमें करीब 2000 लोग हाई रिस्क देशों से आए हैं। विदेशों से आए अब तक 7 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं बढ़ते कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है। पिछले चार दिनों में ऐसे 30 से 40 फीसदी मरीज हैं जो पहले संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित 13 मरीजों में एक यूके से लौटी महिला है, जबकि एक व्यक्ति राजस्थान से आया है। इसके अलावा चार लोग कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभलकर मनाएं जश्न, नहीं तो बढ़ेगी मुश्किल
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले चिंता का सबब बन गए हैं। इस बीच अधिकारियों ने नए साल का जश्न संभलकर मनाने की सलाह दी है। पिछले तीन दिन से कोरोना के मामले दैनिक आधार पर दो अंकों में दर्ज हो रहे हैं। पाबंदियों के बीच कोरोना नियमों की हो रही अनदेखी आने वाले दिनों में मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ाएगी।
पांच महीने संक्रमण ने बढ़ाई रफ्तार
जून के बाद दिसंबर में कोरोना संक्रमण ने अचानक रफ्तार बढ़ाई है। नवंबर में कोरोना के मामले 60 से कम थे, जबकि अक्तूबर में 44 मामले सामने आए थे। इससे पहले जुलाई से लेकर सितंबर तक महीने दर महीने कोरोन के मामले 50 से कम ही रहे, लेकिन दिसंबर में मरीजों की संख्या 105 हो गई है, जो अप्रैल-मई की दूसरी लहर के पीक के बाद सबसे ज्यादा है।
5973 लोगों को लगी वैक्सीन
जिले के 25 सरकारी केंद्रों पर शनिवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। टीकाकरण प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि इस दौरान एक भी व्यक्ति को पहली डोज नहीं लगाई गई। शत्-प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज दी गई।
कोरोना मामलों में टॉप-3 जिले
जिला नए मामले सक्रिय मामले
गौतमबुद्ध नगर 13 54
गाजियाबाद 9 40
लखनऊ 5 55
ओमिक्रॉन संक्रमण को देख 31 जनवरी तक बढ़ाई धारा-144
नोएडा। पुलिस ने ओमिक्रॉन संक्रमण की बढ़ती आशंका को देखते हुए जिले में लागू निषेधाज्ञा (धारा-144) को 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी है। इस दौरान बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन पर रोक लगी रहेगी। साथ ही लोगों को सख्ती से करोना नियमों और रात्रि कर्फ्यू का भी पालन करना होगा। पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि संक्रमण को देखते हुए पहले से धारा-144, 31 दिसंबर तक लागू रहने की घोषणा की गई थी। लेकिन दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए निषेधाज्ञा 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से रात्रि 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू के आदेशों का पालन कराना होगा। इसमें आवश्यक सेवाओं, माल वाहन वाहनों, स्वास्थ्य व एंबुलेंस सेवाआें, पुलिसकर्मी और रात्रि उद्योग से संबंधित कर्मियों के आवागमन पर ही छूट रहेगी। यदि कोई व्यक्ति या समाज को गुमराह या तनाव पैदा करने वाले ऑडियो-वीडियो संदेश भेजता है या वायरल करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। व्यक्ति या संस्था की ओर से धारा-144 का उल्लंघन करने पर सीआरपीसी की धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बस में बिना मास्क नहीं कर सकेंगे यात्रा
नोएडा (संवाद)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख सेक्टर-35 स्थित मोरना बस डिपो में बिना मास्क वाले यात्रियों को बस में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मास्क साथ नहीं लाने वाल यात्री डिपो से 10 रुपये में मास्क खरीद कर उसका इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं अगर मास्क नहीं पहनने पर डिपो कर्मचारियों पर 300 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। शुक्रवार से अब तक 10 कर्मचारियों के चालान काटे जा चुके हैं। वहीं कई बिना मास्क के यात्रियों को भी बस से उतारा गया है। डिपो एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि डिपो में कोरोना दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाजारों में भीड़, बरती जा रही लापरवाही
नोएडा (संवाद)। एक तरफ कोरोना लगातार अपने पांव पसार रहा है। वहीं शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ दिख रही है। भीड़ में कई लोग बिना मास्क के भी घूम रहे हैं। शनिवार को सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट समेत अन्य बाजारों में कोरोना नियमों का उल्लंघन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed