फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   40 member rapid response team will prevent communicable diseases

Noida News: 40 सदस्यीय रेपिड रिस्पांस टीम करेगी संचारी रोगों की रोकथाम

Tue, 02 Jul 2024 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
40 member rapid response team will prevent communicable diseases
40 सदस्यीय रेपिड रिस्पांस टीम करेगी संचारी रोगों की रोकथाम
विज्ञापन

-नोएडा प्राधिकरण, जिला स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ ने की बैठक, दिए निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में 40 सदस्यीय रेपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन होगा। नोएडा प्राधिकरण, जिला स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ ने बैठक की। बैठक में कई निर्देश दिए गए।
रेपिड रिस्पांस टीम को सेक्टरों और गांवों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। संचारी रोग फैलाने वाले कारकों को ढूंढने के लिए टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी। इसके अलावा प्रचार प्रसार के माध्यम से पानी की टंकी, कुलरों की सफाई, घरों के आस-पास पानी इकट्ठा न होने समेत अन्य चीजाें से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, नोएडा प्राधिकरण की ओर से संचालित नोएडा वन एप पर संचारी रोग के नियंत्रण के लिए एनजीओ की मदद से जलभराव होने वाले क्षेत्र को चिन्हित किया जाएगा। संचारी रोग के रोकथाम और नियंत्रण के लिए शहर में पंफलेट, बैनर और विडियो इत्यादि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभी नालों एवं नालियों की सफाई के अलावा घास की कटाई व सफाई के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह में समस्त नालियों एवं खाली 78 भूखंडों की सफाई के निर्देश दिए गए। समस्त तालाबों की सूची उपलब्ध कराने एवं उसके आस-पास की सफाई के निर्देश दिए गये। एनजीओ के माध्यम से झुग्गी-झोपड़ी में निवास करने वाले एवं संचारी रोग से अत्यधिक संक्रमित क्षेत्रों में मच्छरदानी वितरण कराया जाएगा।
इसके अलावा विभिन्न सेक्टरों के आरडब्ल्यूए और सोसाइटियों के एओओ एवं ग्रामों की समितियों से वार्ता कर संचारी रोग की रोकथाम के लिए निगरानी समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया के विशेष वार्ड बनाने को कहा गया। विभिन्न घरों और संस्थानों में लार्वा का निरीक्षण बढाने, टायर, बर्तनों, कूलर में भरे पानी का निरीक्षण कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री, जीएम आरपी सिंह, डीजीएम एसपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. श्रुति, परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य) प्रथम एवं द्वितीय, विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं यूनिसेफ की टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed