{"_id":"609e9cae8ebc3e8da825af39","slug":"40-beds-with-oxygen-will-be-provided-in-nursing-college-mewat-news-noi581826678","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग कॉलेज में ऑक्सीजन युक्त 40 बेड की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग कॉलेज में ऑक्सीजन युक्त 40 बेड की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। इसके लिए जिले में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा स्थित जीएनएम कॉलेज में 40 ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाने का फैसला लिया है।
जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा के आईसीयू में 6, जनरल वार्ड में 50 से ज्यादा संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से अधिकांश ऑक्सीजन पर हैं। ऐसे में जीएनएम कॉलेज में 40 बेड की संख्या के बढ़ने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। दूसरी ओर जिले के कोरोना संक्रमितों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। जिला प्रशासन की इस पहल से संक्रमित मरीज को ऑक्सीजन की कमी के कारण भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए जिला उपायुक्त ने नर्सिंग कालेज की बिल्डिंग का भी निरीक्षण कर लिया है। इसमें लगभग 40 कमरे और एक सभागार है।
वर्जन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नर्सिंग कॉलेज में जल्द ही ऑक्सीजन युक्त 40 बेड की सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे जिले के मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। - उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, नूंह