फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 robbers caught

फेरी लगाने के बहाने रेकी कर चोरी करने वाले 4 दबोचे

Fri, 08 Jan 2021 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
4 robbers caught
फेरी लगाने के बहाने रेकी कर चोरी करने वाले 4 दबोचे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का खुलासा किया है, जिससे जुडे़ बदमाश दिन में फेरी लगाने के बहाने रेकी कर रात में वारदात को अंजाम देते थे। बंद फैक्ट्री, घर और हॉस्टल इनके निशाने पर होते थे। जिले में कई वारदात कर चुुके गिरोह के 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 52 हजार रुपये और बड़ी मात्रा में चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। गिरोह के 4 बदमाश अब भी फरार हैं।

थाना प्रभारी वरुण पंवार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के फरीद उर्फ अल्ला रक्खा, मेरठ के रिजवान, पश्चिम बंगाल के शरीफ और वासित शेख उर्फ नाटा के रूप में हुई है। चारों आरोपी तुगलपुर की झुग्गी झोंपड़ियों में रहते हैं। आरोपी दिन में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदते और इसी दौरान रेकी करते थे। इसके बाद रात को चोरी की घटना को अंजाम देते थे। रिजवान खरीदे कबाड़ और चोरी किए गए सामान को बिकवाता था। खरीदने वाले मेरठ निवासी आरोपी फरार हैं। यह गिरोह कई माह से जिले में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपियों के कब्जे से सूटकेस, कूलर, बड़ी संख्या में टोंटियां, गीजर, 27 एमसीवी, रूम हीटर, कॉपर केबल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, सेटअप बॉक्स आदि बरामद सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed