{"_id":"644d23b76b8bd68dd400cdc4","slug":"4-people-arrested-for-stunting-on-thar-in-noida-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reel का चक्कर पड़ा भारी: हाथों में बंदूक और बोनट पर बैठ थार पर किया स्टंट, नोएडा से चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Reel का चक्कर पड़ा भारी: हाथों में बंदूक और बोनट पर बैठ थार पर किया स्टंट, नोएडा से चार गिरफ्तार
Sat, 29 Apr 2023 07:41 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 29 Apr 2023 07:41 PM IST
सार
नोएडा में थार पर स्टंट करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी चार लोग फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थार पर स्टंट करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में स्टंट करने वाले थार सवार युवकों पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। कोतवाली फेज-2 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 28 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। जांच में पता चला है कि वीडियो डेढ़ वर्ष पुराना था। जिसे सोनू झा नामक एक युवक ने ट्वीट किया था।
विज्ञापन
चार साल पुराने वीडियो पर हुई अब कार्रवाई
उपनिरीक्षक अरुण कुमार बालियान की शिकायत पर थार चालक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्टंट में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान कुलेसरा निवासी रणपाल सिंह, सिकंदराबाद निवासी अंशुल, म्यू टू निवासी सोनू पाल और कुलेसरा निवासी नितिन के रूप में हुई है। इनमें रणपाल के इंस्टाग्राम पर स्टंट का वीडियो अपलोड है। आरोपियों ने बताया कि वह यू-ट्यूब के लिए वीडियो बनाते हैं। वीडियो में दिखाई देने वाले असलहे डमी हैं। वीडियो में जो थार दिखाई दे रही है वह नितिन के दोस्त राहुल की थी। राहुल अब नोएडा में नहीं रहता है। उसने अपनी थार को मयूर विहार दिल्ली निवासी सुभाष को बेच दी थी।
विज्ञापन