फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 people arrested by police

अंतरराज्यीय गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार

Tue, 24 Dec 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
4 people arrested by police
गुरुग्राम। दिल्ली-हरियाणा में हथियार के बल पर लूट, वाहन चोरी और झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने सोमवार रात को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने 12 वारदात का खुलासा किया। इनमें से आठ वारदात गुरुग्राम जिले में अंजाम दी। पुलिस ने बदमाशों से 5 कारें व दो बाइक बरामद की है। एसीपी क्राइम-1 प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि बदमाशों को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

बीते काफी समय से गिरोह के सदस्य दिल्ली के अलावा गुरुग्राम में आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस की अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने सोमवार रात को कालियावास मोड़ से चार बदमाशों को काबू किया। बदमाशों की पहचान सन्नी उर्फ कुतरू (25) निवासी गांदावास राजस्थान, सोनू (24) निवासी अंबाला, दलीप उर्फ काली (23) निवासी पंजाब और भगती लांबा उर्फ नेपाली (19) निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया। एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि गिरोह के बदमाश सबसे ज्यादा होंडा सिटी कार को निशाना बनाते थे। पुलिस से बचने के लिए गिरोह के बदमाश जान बूझकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर एरिया से पास के क्षेत्र में आपराधिक वारदात को अंजाम देते और दूसरे राज्य में भाग जाते।
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस को बताया कि चारों बदमाशों की दोस्ती जेल में हुई थी। जेल में हुई दोस्ती के बाद चारों ने वारदात को अंजाम देने के लिए गिरोह के रूप में एकजुट होने की ठानी। बीते साल जेल से बाहर आने के बाद चारों बदमाशों ने चोरी, वाहन चोरी के अलावा लूट की वारदात को अंजाम देने लगे थे। गिरोह के सदस्य लूटे गए वाहनों को सस्ते दाम पर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed