फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 meat shops running without registration were closed

Noida News: बगैर पंजीकरण चल रहीं मीट की 4 दुकानें बंद कराईं

Sat, 13 Sep 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
4 meat shops running without registration were closed
- खाद्य विभाग की टीम ने दादरी में की कार्रवाई, दो दुकानों से पनीर के नमूने भी लिए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को दादरी में बगैर पंजीकरण के चल रहीं मीट की चार दुकानें बंद करा दीं। वहीं मानक पूरे नहीं करने पर सात अन्य दुकानदारों को नोटिस भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों ने दो दुकानों से पनीर के नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार शटर गिराकर भाग गए। अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता और एसके पांडेय की टीम ने दादरी में पनीर की दुकानों पर छापा मारा। संजू पनीर भंडार पर संजय भाटिया और न्यू गढ़वाल पनीर भंडार पर यूनुस मेवाती से पनीर का एक-एक नमूना लिया गया है। बाकी दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए। वहीं नई आबादी दादरी स्थित मीट की दुकानों का पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। जांच में इदरीस कुरैशी पर भैंसे का मीट, फुरकान कुरैशी की भैंसे का मीट, जुनेद कुरैशी की मुर्गा मीट और जावेद कुरैशी की मुर्गा मीट की दुकानों के एफएसएसएआई का लाइसेंस नहीं मिले। चारों दुकानें बंद करा दी गईं। यहां पर सात मीट की दुकानों पर मानक पूरे नहीं मिले। इन सातों दुकानों को नोटिस जारी किया गया हैै।
विज्ञापन

जेवर में पकड़े गए पनीर से आ रही थी बदबू, कराया नष्ट

खाद्य विभाग के अफसरों ने बताया कि शुक्रवार रात जेवर टोल प्लाजा पर 1150 किग्रा पनीर पकड़ा गया था। उससे बदबू आ रही थी। अलीगढ़ से पनीर दिल्ली जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो दिल्ली में सप्लाई करने जा रहे थे। वहां 200 रुपये प्रति किग्रा की दर से पनीर को बेचा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों के साथ बहसबाजी भी की थी। पनीर भाजपा कार्यकर्ता का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed