फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 lakh 50 thousand robbed from brother and sister at the tip of the gun

कट्टे की नोंक पर भाई-बहन से लूटे 4 लाख 50 हजार

Mon, 18 Apr 2022 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
4 lakh 50 thousand robbed from brother and sister at the tip of the gun
नूंह/पुन्हाना। प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए 4.50 लाख रुपये लेकर बहन के साथ राजस्थान के गांवडी गांव जा रहे एक व्यक्ति को बदमाशों ने हथियार के बल पर रोककर हमला कर दिया और पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। हमले में दोनों को चोटें आई। पीड़ितों को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे नल्हड़ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बिछौर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के समय पूरे जिले की पुलिस नाइट डोमिनेशन पर थी। प्रत्येक नाके पर पुलिस जवान मौजूद थे तो थानों की पुलिस गश्त पर थी। ऐसे में लूट की ये वारदात पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है। पुलिस को दी शिकायत में नई गांव निवासी फौजी मंजूर हसन ने बताया कि शनिवार को शाम करीब 9 बजे वो बहन रिहाना को साथ लेकर प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए 4.50 लाख रुपये लेकर ससुराल गावडी गांव जा रहे थे। रजिस्ट्री सोमवार को कामा में करानी थी। नई गांव से निकलते ही दो बाइक सवार उनके पीछे-पीछे चलने लगे। नई गांव के करीब दो किलोमीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक को रोका और जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी बहन से रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की। पीड़ित ने बताया कि जब उसकी बहन ने बैग नहीं छोड़ा तो आरोपियों ने उसके व उसकी बहन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और फायर करते हुए बैग छीन ले गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने परिजनों को वारदात की जानकारी दी जिसके बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें पुन्हाना अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि उनकी बहन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नल्हड़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्या कहते है थाना प्रभारी
बिछौर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए रुपये बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed