फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 dead from Corona, 88 new case

कोरोना से 4 की मौत, 88 नए केस

Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
4 dead from Corona, 88 new case
नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 88 नए मामले सामने आए, वहीं 4 लोगों की मौत भी हुई। इस दौरान 108 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 587 है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को कोरोना से पुन्हाना के वार्ड 5 में 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं नूंह के वार्ड-10 से 85 वर्षीय महिला, मांडीखेड़ा में 28 वर्षीय युवक और तावडू शहर के वार्ड 15 में 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा। उधर, नूंह खंड में 33, इंडरी में एक, तावडू में 39, पुन्हाना में 4, नगीना में 6 और फिरोजपुर झिरका में 9 नए मामले आए। जिले में अभी 2763 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। वर्तमान में जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन करीब 800 मरीजों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सैंपल आरटीपीसीआर एवं रैपिड एंटीजन किट द्वारा लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक कोरोना के 4103 मामले सामने आए हैं। जिनमें 3458 मरीज ठीक हो चुके हैं। 58 लोगों की महामारी से मौत भी हुई है। अब तक 244688 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं जिनमें से 236951 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं बृहस्पतिवार को जिले में 1143 लोगों ने टीकाकरण कराया। टीकाकरण में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed